{"_id":"6515de8bbcec083aa80b7d29","slug":"nine-arrested-for-entering-mine-attacking-and-stopping-mining-sonipat-news-c-197-1-snp1002-6800-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: खान में घुसकर हमला करने व खनन बंद कराने के मामले में नौ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: खान में घुसकर हमला करने व खनन बंद कराने के मामले में नौ गिरफ्तार
विज्ञापन
सोनीपत। गांव जैनपुर स्थित योद्धा माइंस एवं मिनरल्स खनन कंपनी में घुसकर हमला करने व खनन बंद कराने के मामले में पुलिस ने नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया है। अन्य को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। खनन कंपनी के मैनेजर को गोली भी मारी जा चुकी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर उस मामले में भी पर्दा उठाएगी।
हिसार के कौथ कलां निवासी रवि ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि 23 सितंबर की रात को बख्तावरपुर गांव के कई ग्रामीण 7-8 गाडिय़ों से खान में पहुंचे थे। उन्होंने खान में काम बंद कराकर मारपीट की थी। मुनीम का आरोप था कि रेत की खान चलाने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी। जिसके बाद 26 सितंबर को खान पर पहुंचे गांव बख्तावरपुर के युवक विक्की पर खनन कंपनी के मैनेजर गांव शाहपुर तुर्क निवासी संजीत पर गोली चलाने का आरोप लगा था। उन्होंने भी मामले में पहले हुए हमले से जोडकऱ शिकायत देते हुए 17 लोगों को नामजद कराया था। जिसमें दिल्ली के गांव ताजपुर के निवासी रोहन, बख्तावरपुर के विक्की तथा अमित, सुमित, चिंकी, आशीष, प्रदीप, विकास, बिजेंद्र, प्रवीन, आशीष, सुमित, रवि, निक्कू, अक्षय, आयुष व हर्षित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अब पुलिस ने रवि की तरफ से दर्ज कराई गई शिकायत पर कार्रवाई करते हुए गांव बख्तावरपुर के प्रवीन और सुखविंदर, टिकौला के निक्कू, रवि व विकास, घसौली के अक्षय व राहुल उर्फ सुशील, मुरथल के मनीष व रविंद्र को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने प्रवीन को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
खनन कंपनी के मुनीम पर हुए हमले के मामले में नौ आरोपी पकड़े गए है। एक आरोपी को रिमांड पर लिया गया है। उससे पूछताछ में मैनेजर पर हुए हमले के मामले में भी पूछताछ की जाएगी। मामले में जल्द सभी सबूत जुटाए जाएंगे।
विज्ञापन
गोरखापाल राणा, एसीपी गन्नौर