फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nihang threat to police will not surrender anymore

पुलिस को निहंगों की धमकी: अब और आत्मसमर्पण नहीं होगा, गिरफ्तार किया तो चारों को भी छुड़वा लेंगे

Sun, 17 Oct 2021 03:48 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Sun, 17 Oct 2021 03:48 PM IST
सार

सिंघु बॉर्डर पर आंदोलन स्थल के पास गुरुवार रात को पंजाब के तरनतारन के गांव चीमा खुर्द के लखबीर सिंह की हत्या कर दी गई थी। हत्या की जिम्मेदारी निहंगों ने ली थी। लखबीर पर धार्मिक ग्रंथ की बेअदबी का आरोप था। व्यक्ति की बेरहमी से हत्या के बाद शव बैरिकेड पर लटकाने का वीडियो वायरल हुआ था।

विज्ञापन
Nihang threat to police will not surrender anymore
निहंगों को अदालत ले जाती पुलिस। - फोटो : एएनआई

विस्तार

कुंडली बॉर्डर पर युवक की बर्बरता से हत्या की घटना के बाद चार निहंग आत्मसमर्पण कर चुके हैं। बॉर्डर पर डटे निहंगों ने अब किसी अन्य साथी का आत्मसमर्पण नहीं कराने की बात कही है। उन्होंने पुलिस को चेताया है कि मामले में चार ही आरोपी शामिल थे। अन्य को इस मामले में न पकड़ा जाए। साथ ही मृतक लखबीर के खिलाफ बेअदबी के मामले में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की। 

विज्ञापन


रविवार देर शाम को कुंडली में बैठक के बाद निहंगों ने कहा कि पुलिस को लखबीर के खिलाफ शिकायत सौंप दी है। निहंग बाबा राजा राम सिंह ने कहा कि श्री गुरुग्रंथ साहिब की बेअदबी कभी भी सहन नहीं की जा सकती। उनके चार साथियों ने गिरफ्तारी दे दी है, अब अन्य कोई गिरफ्तारी नहीं दी जाएगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरकार सिखों को आतंकवादी कह रही है, जबकि वह खुद आतंकवादी है। साथ ही निहंग प्रमुख ने कहा कि एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट के अध्यक्ष में अगर दम है तो यहां आकर सामने बैठकर बात करें। अध्यक्ष ने वीडियो जारी कर निहंगों से पूछा है कि कौन से गुरु साहबान की शिक्षा है कि इस बेरहमी से इंसान को मार डालो। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाने का एलान किया है। निहंग बाबा राजा राम सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 से बेअदबी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं लेकिन सरकार या कानून ने उन्हें न्याय नहीं दिया। अब वह खुद कानून हाथ में लेने पर मजबूर हुए हैं। 

निहंगों को लेकर असमंजस में मोर्चा 
निहंगों के आंदोलन में शामिल न होने से संबंधित बयान देने के बाद संयुक्त किसान मोर्चा के नेता दुविधा में आ गए हैं। उनके सामने अब सबसे बड़ी चुनौती यह है कि वह निहंगों को धरनास्थल से कैसे हटाएं। बताया जा रहा है कि रविवार को इस मामले को लेकर मोर्चा की बैठक भी हुई लेकिन उसमें कोई नतीजा नहीं निकल सका। वहीं निहंगों ने कहा कि एसकेएम कानून की बात करता है तो वह यहां किसलिए बैठे हैं। कृषि कानूनों पर तो कोर्ट ने स्टे लगा रखा है। 

पुलिस रीक्रिएट करेगी क्राइम सीन 
कुंडली बॉर्डर पर दो दिन पहले हुई लखबीर सिंह की हत्या के केस में आरोपियों के आत्मसमर्पण के बाद पुलिस उनसे अलग-अलग पूछताछ कर रही है। पुलिस आरोपियों को साथ ले जाकर सीन को री-क्रिएट करेगी। जिससे मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाने में मदद मिल सके। 

आरोपियों के चेहरे पर नहीं दिखी शिकन, नारे लगाते हुए बाहर निकले
चारों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जा चुका है लेकिन इनमें से किसी के भी चेहरे पर शिकन तक नहीं है। रविवार को पेशी के बाद बाहर आए तो निहंग भगवंत सिंह, नारायण सिंह व गोविंद सिंह नारे लगाते हुए बाहर निकले। आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी में बैठने से पहले जो बोले, सो निहाल के नारे लगाए। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और गाड़ी में बैठाकर ले गई।

पुलिस ने सुबूत जुटाने शुरू किए 
एडीजीपी संदीप खिरवार और एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने रिमांड पर लिए गए चारों निहंगों से अलग-अलग पूछताछ की है। पुलिस ने कुछ हथियार बरामद करने का दावा किया है। अब पुलिस पता लगा रही कि वारदात में प्रयुक्त हथियार कहां छिपाए गए हैं। 

नारायण सिंह चौथी, भगवंत पांचवीं पास और गुरप्रीत अशिक्षित 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 50 वर्षीय नारायण सिंह चौथी कक्षा पास है। वहीं 32 साल के भगवंत सिंह ने पांचवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। मामले में आरोपी गोविंद प्रीत अशिक्षित है।


उन्होंने (निहंगों) ने कहा कि यह एक धार्मिक मामला है और सरकार को इसे किसानों के विरोध से नहीं जोड़ना चाहिए। हम उनसे बात कर रहे हैं कि अभी उनकी यहां जरूरत नहीं है। सरकार स्थिति को खराब कर सकती है। साजिश को सरकार ने अंजाम दिया था। राकेश टिकैत।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed