{"_id":"676b5d20210a23da8c0149aa","slug":"nidhi-bhardwaj-crowned-mrs-universe-international-2024-sonipat-news-c-197-1-snp1002-129818-2024-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: निधि भारद्वाज के सिर सजा मिसेज यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का ताज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: निधि भारद्वाज के सिर सजा मिसेज यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का ताज
Wed, 25 Dec 2024 09:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Dec 2024 09:27 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। वैश्विक मंच पर देश का नाम रोशन करते हुए सोनीपत की निधि भारद्वाज ने एक साल तीन खिताब जीत इतिहास रच दिया है। नई दिल्ली के पश्चिमी विहार स्थित होटल में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित द प्राइड ऑफ इंडिया मिसेज 2024 के ग्रैंड फिनाले में निधि भारद्वाज को मिसेज यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का ताज पहनाया गया। इससे पहले वह मिसेज सोनीपत-2024 व मिसेज हरियाणा-2024 का खिताब भी जीत चुकी हैं।
सोनीपत के सेक्टर-27 मेप्स्को सिटी निवासी निधि भारद्वाज ने बताया कि ग्रैंड फिनाले का आयोजन पश्चिम विहार दिल्ली के रेडिशन ब्लू में किया गया था। इसमें देश भर से 50 से अधिक फाइनलिस्टों ने एक मंच पर अपने राज्यों का प्रतिनिधित्व किया था। ग्रैंड फिनाले में उन्हें मिसेज यूनिवर्स इंटरनेशनल 2024 का ताज पहनाया गया। इस उपलब्धि पर निधि को एक ताज, ट्रॉफी, प्रमाण पत्र से नवाजा गया। उन्होंने बताया कि वह अब देश की प्रतिभा, विविधता और सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। उन्होंने कहा कि अगर बेटियों को उड़ने के लिए खुला आसमान मिले तो वह हर बाधा को पार कर अपनी उपयोगिता सिद्ध कर सकती हैं। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने इंजीनियर पति समिक शर्मा को दिया है।