फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NHM, health, protest, minister, employee, sonipat

स्वास्थ्य मंत्री के पुतले की निकाली शवयात्रा

Wed, 02 Nov 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत Updated Wed, 02 Nov 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
NHM, health, protest, minister, employee, sonipat
स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला फूंकते कर्मचारी। - फोटो : sonipat
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत कार्यरत कर्मचारियों की मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल व धरना लगातार मंगलवार को भी जारी रहा। इस दौरान पांच एनएचएम कर्मचारियों ने सिविल अस्पताल के बाहर गेट पर पर भूख हड़ताल भी जारी रही। इस दौरान हड़ताली कर्मियों ने सिविल अस्पताल से गीता भवन चौक तक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के पुतले की शव यात्रा निकाली और गीता भवन चौक पर पहुंचकर मंत्री का पुतला फूंका।
विज्ञापन


इस दौरान कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर नारेबाजी भी की। कर्मचारियों ने सरकार की ओर से रोहतक के सर्व कर्मचारी संघ भवन में चल रही बैठक के दौरान कर्मचारियों को असंवैधानिक नजरबंद करने के निर्णय का जमकर विरोध किया। वहीं, हटाए गए एंबुलेंस चालकों के स्थान पर गैर कानूनी भर्ती निकालकर आमजन के साथ हो रहे खिलवाड़ पर रोष व्यक्त किया। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों का पूरा नहीं किया जाता, तब तक लगातार उनकी हड़ताल व धरना जारी रहेगा। 
विज्ञापन


एनएचएम कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश कुमार ने बताया किया हड़ताल के चलते एंबुलेंस सेवा, गायनी वार्ड, ओपीडी व अन्य सेवाएं प्रभावित रही। इसमें जिले के सभी संपूर्ण मोबाइल हेल्थ टीम, एएनएम, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन, एंबुलेंस चालक, सूचना सहायक, लेखा सहायक, आशा कोर्डिनेटर, ईएमटी व आफिस स्टाफ आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश सरकार अपना रुख बदले, नहीं तो आंदोलन
सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (सीटू) के राज्य सचिव आनंद शर्मा एवं आशा वर्कर यूनियन हरियाणा की सहसचिव सुनीता ने संयुक्त रूप से प्रदेश सरकार पर अघोषित इमरजेंसी लगाए जाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि सरकार एनएचएम कर्मचारियों के आंदोलन से बौखला गई है। लगातार आंदोलनकारी कर्मचारियों को बर्खास्त किया जा रहा है, वहीं 31 अक्टूबर को एनएचएम कर्मचारियों की रोहतक स्थित सर्व कर्मचारी संघ के कार्यालय पर चल रही राज्य स्तरीय मीटिंग के दौरान रोहतक पुलिस प्रशासन ने सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के कार्यालय को रातभर चारों तरफ घेर लिया और कर्मचारी नेताओं को अपने ही कार्यालय में नजरबंद कर रखा है, जो भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या को दर्शाता है। अगर राज्य सरकार ने अपना रुख नहीं बदला तो प्रदेश में निर्णायक आंदोलन होगा और भाजपा सरकार को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed