फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NH-44 travel becomes expensive, toll will have to be paid Rs 5 to 35 more from April 1

Sonipat News: एनएच-44 का सफर हुआ महंगा, 1 अप्रैल से 5 से 35 रुपये ज्यादा देना पड़ेगा टोल

Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 28 Mar 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
NH-44 travel becomes expensive, toll will have to be paid Rs 5 to 35 more from April 1
सोनीपत/गन्नौर। नेशनल हाईवे (एनएच)-44 से गुजरने वाले वाहन चालकों को अपनी जेब और ढीली करनी पड़ेगी। सड़क एवं परिवहन मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भिगान टोल प्लाजा पर नई दरें निर्धारित कर दी हैं। टोल दरें बढ़ने से पंजाब-चंडीगढ़-दिल्ली रूट पर चलने वाले वाहन चालकों की जेब पर असर पड़ेगा। 1 अप्रैल से वाहन चालकों को 5 से 35 रुपये ज्यादा टोल देना पड़ेगा। अलग-अलग वाहन श्रेणी के लिए अलग-अलग रेट तय किए गए हैं।
विज्ञापन

टाेल प्लाजा से गुजरने वाले अलग-अलग प्रकार के वाहन चालकों को एनएचएआई से निर्धारित दरों पर टोल अदा करना पड़ रहा है। नेशनल हाईवे-44 पर गुजरने वाले वाहन चालकों को अब पहले से ज्यादा टोल शुल्क अदा करना होगा। नए वित्तीय वर्ष के आगाज के साथ ही टोल दरें महंगी हो जाएगी। नई दरों को जारी करने के साथ ही टोल शुल्क वसूली के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 31 मार्च की रात 12 बजे से नई दरों के अनुसार टोल शुल्क की वसूली शुरू हो जाएगी। अब 15 के बजाय 20 किलोमीटर के दायरे में आने वाले आस-पास गांवों की कार व छोटे वाहनों के लिए मासिक लोकल पास 340 रुपये का बनेगा। पहले यह पास 330 रुपये में बनता था।
विज्ञापन

वाहन श्रेणी
पहले-अब (एकतरफ)
पहले-अब (आना-जाना)
पहले-अब (मासिक पास)

कार/जीप/वैन
110-115
165-175
3670-3835
लाइट कॉमर्शियल
वाहन/मिनी बस
180-185
265-280
5930-6200

बस/ट्रक 2 एक्सल
375-390
560-585
12430-12990

3 एक्सल कॉमर्शियल 405-425
610-640
13560-14170

हेवी कंस्ट्रक्शन

वाहन- 4 से 6 एक्सल
585-610
875-915
19490-20370

ओवरसाइज वाहन

6 से अधिक एक्सल
710-745
1070-1115 23725-24795


वर्जन
आठ लेन के राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर नई टोल दरें निर्धारित कर दी गई हैं। 1 अप्रैल से नई दरें लागू हो जाएगी। नई दरों के आधार पर ही वाहन चालकों से टोल वसूल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिनी सिंह, उप प्रबंधक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed