{"_id":"6a97362a7ccc185bd0049e77","slug":"newly-admitted-female-students-were-informed-about-the-colleges-systems-and-facilities-sonipat-news-c-197-1-snp1003-159744-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नवप्रवेशित छात्राओं को कॉलेज की व्यवस्था और सुविधाओं की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नवप्रवेशित छात्राओं को कॉलेज की व्यवस्था और सुविधाओं की दी जानकारी
विज्ञापन
फाेटो : सोनीपत के राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में ओरिएंटेशन कार्यक्रम के दौरान प्राचार्
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। राजकीय महिला महाविद्यालय, सेक्टर-12 में मंगलवार को नवप्रवेशित छात्राओं के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्राओं को महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, उपलब्ध सुविधाओं, विभिन्न सेल एवं प्रकोष्ठों और सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी गई।
प्राचार्य डॉ. किरण सरोहा ने छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें नियमित अध्ययन, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ महाविद्यालय की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। आईक्यूएसी सेल प्रभारी नरेश कुमार ने शैक्षणिक एवं आधारभूत सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
डॉ. वंदना नासा ने काउंसलिंग सुविधाओं, नवीन वशिष्ठ ने विश्वविद्यालय की कार्यप्रणाली, राजेश भारद्वाज ने मेंटर-मेंटी व्यवस्था और सुनील पंवार ने प्लेसमेंट सेल एवं रोजगार के अवसरों के बारे में बताया। डॉ. रेखा रहेजा ने ‘पढ़ो और कमाओ’ योजना, अमिता ने वूमेन सेल एवं महिला सशक्तीकरण, डॉ. मंजीत ने सांस्कृतिक गतिविधियों, डॉ. सविता ने नशा मुक्ति अभियान और ज्योति ने एनएसएस की गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन
लीगल लिटरेसी सेल एवं रोड सेफ्टी सेल के प्रभारी डॉ. सुभाष सिसोदिया ने छात्राओं को कानूनी अधिकारों एवं कर्तव्यों, विधिक जागरूकता और सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी दी।