फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Newborn thrown litter, dogs bitten

नवजात को कूड़े को फेंका, कुत्तों ने नोंच खाया

Wed, 21 Apr 2021 01:01 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
Newborn thrown litter, dogs bitten
गांव जठेड़ी के पास मानवता को शर्मसार करते हुए किसी ने नवजात को कूड़े के ढेर में फेंक दिया। कुत्तों के नोंचने और चिटियां लिपटी होने से उसकी मौत हो गई। नवजात लड़का होने की आशंका जताई जा रही है कि इसको किसी बिन ब्याही मां ने फेंका होगा। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस आसपास नवजात के परिजनों का पता लगाने में जुट गई है।
विज्ञापन

गांव जठेड़ी की सरपंच के पति विकास कुमार ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार को अपने खेत की तरफ जा रहे थे। गांव के बाहर कूड़े में उन्हें एक नवजात का शव पड़ा दिखा। कुत्ते नवजात को नोंच रहे थे। उन्होंने कुत्तों को भगाकर देखा तो नवजात की मौत हो चुकी थी। उसके शरीर पर चिटियां भी लगी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना राई थाना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि वह आठ-नौ माह के नवजात लड़के का भ्रूण है। उसको कई घंटे पहले कपड़े में लपेटकर पालीथिन की थैली में डालकर फेंका गया है। चिटियां लगी होने से माना जा रहा है कि उसको रात के समय ही फेंका गया होगा। शव के लड़का होने पर आशंका है कि वह किसी अविवाहित युवती से जन्मा होगा। पुलिस ने क्षेत्र में काम करने वाली आशा वर्कर, एएनएम और आंगनबाड़ी वर्कर को बुलाकर इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वर्जन
गांव जठेड़ी के आसपास फैक्ट्रियों में काम करने वाले परिवार बड़ी संख्या में रहते हैं। पता किया जा रहा है कि आखिर यह बच्चा किसका हो सकता है। बच्चे को कुत्ते नोंच रहे थे। शव को पोस्टमार्टम को भेजने के बाद उसे फेंकने वालों के बारे में पता लगाने का प्रयास शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुभाष, जांच अधिकारी, थाना राई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed