फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New software prevents Dhanteras from bringing in wealth

Sonipat News: नए सॉफ्टवेयर ने धनतेरस पर नहीं होने दी धनवर्षा

Sun, 19 Oct 2025 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Oct 2025 01:30 AM IST
विज्ञापन
New software prevents Dhanteras from bringing in wealth
सोनीपत। मुख्यमंत्री के आदेश के बाद धनतेरस के मौके पर तहसील कार्यालय तो खुले मगर नए साॅफ्टवेयर में टोकन नहीं कट सके। राजस्व विभाग ने पेपरलेस रजिस्ट्री करने के लिए नया साॅफ्टवेयर शुरू किया है। टोकन नहीं कटने की वजह से जिले की किसी भी तहसील में रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में हुए जन विश्वास जन विकास समारोह के दौरान शनिवार को प्रदेशभर में सभी तहसील कार्यालय खोलने के निर्देश दिए थे ताकि मुख्यमंत्री आवास योजना के पात्र लोग अपने प्लॉटों व फ्लैटों की रजिस्ट्री करा सकें।
विज्ञापन

राजस्व विभाग की पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए नया साॅफ्टवेयर भी जारी किया गया है। सोनीपत तहसील कार्यालय में नए सॉफ्टवेयर पर कोई भी टोकन जारी नहीं हो सका। टोकन कटने की प्रक्रिया जानने के लिए राजस्व विभाग के कर्मचारी दिनभर माथापच्ची करते रहे पर रजिस्ट्री नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के आदेश के बाद सोनीपत, गोहाना, खरखौदा व गन्नौर तहसील कार्यालय खुले। कार्यालय में सुबह के समय टोकन कटवाने के लिए कुछ लोग पहुंचे। टोकन नहीं कटने की वजह से लोग रजिस्ट्री नहीं करवा सके। इसके चलते लोग लौटने के लिए मजबूर रहे। अब अगले सप्ताह 21 व 24 अक्तूबर को ही तहसील कार्यालय खुलेगा।

सरकार के आदेश पर शनिवार को तहसील कार्यालय खोला गया। नए साफ्टवेयर अपडेट न होने के कारण टोकन नहीं कट सके। अपडेशन के बाद भी नए साॅफ्टवेयर पर टोकन कटने की उम्मीद है। उसके बाद पेपरलेस रजिस्ट्री प्रक्रिया शुरू हो सकेंगी। -कीर्ति, तहसीलदार, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed