{"_id":"67214b339f5a66b14a09841a","slug":"new-generation-should-take-inspiration-from-sardar-vallabhbhai-patel-vice-chancellor-sonipat-news-c-197-1-snp1007-126918-2024-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा ले नई पीढ़ी : कुलपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरदार वल्लभ भाई पटेल से प्रेरणा ले नई पीढ़ी : कुलपति
Wed, 30 Oct 2024 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 30 Oct 2024 02:23 AM IST
विज्ञापन
फोटो 16- सोनीपत के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपल
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। हरियाणा खेल विश्वविद्यालय के प्रताप स्टेडियम में सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एकता दौड़ आयोजन की गई।
इस दौरान कुलपति अशोक कुमार ने बताया कि सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती को देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सरदार वल्लभ भाई पटेल की याद में एकता दौड़ कराई गई। आजादी के बाद सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ शक्ति के बल पर देश को एकता के सूत्र में पिरोया। उनसे नई पीढ़ी को प्रेरणा लेनी चाहिए। एकता दौड़ में फिट इंडिया का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मोतीलाल नेहरू खेल स्कूल की प्रधानाचार्य मौसमी घोषाल, अधिकारी कर्नल मोहित कपूर, शैक्षणिक अधिकारी प्रमोद धीमान व खेल अधिकारी चंद्रशेखर शर्मा मौजूद रहे।