फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New Executive Committee of Inner Wheel Club of Sonipat Assumes Office

Sonipat News: इनर व्हील क्लब ऑफ सोनीपत की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार

Sat, 25 Jul 2026 08:01 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 25 Jul 2026 08:01 PM IST
विज्ञापन
New Executive Committee of Inner Wheel Club of Sonipat Assumes Office
फोटो : सोनीपत के एटलस रोड पर निजी रेस्तरां में इनर व्हील क्लब ऑफ सोनीपत के वार्षिक इंस्टॉलेशन स - फोटो : सांकेतिक
सोनीपत। इनर व्हील क्लब ऑफ सोनीपत का वार्षिक इंस्टॉलेशन समारोह शनिवार को एटलस रोड स्थित एक निजी रेस्तरां में हुआ। नई कार्यकारिणी ने पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय इनर व्हील की निर्वाचित इंटरनेशनल कोषाध्यक्ष प्रीति गुगनानी मुख्य अतिथि रहीं। विधायक निखिल मदान और पूर्व मंत्री कविता जैन विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. कमलेश मलिक ने क्लब की नई अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला। निवर्तमान अध्यक्ष अनीता मदान ने उन्हें अध्यक्ष पद की कॉलर पहनाकर औपचारिक रूप से जिम्मेदारी सौंपी। आईपीपी अनीता मदान, उपाध्यक्ष सुषमा दहिया और सचिव मंजू चुघ शामिल हैं। कोषाध्यक्ष नीलम सहगल, आईएसओ सुखदा नागपाल व एडिटर डॉ. रचना गुप्ता ने भी पदों की जिम्मेदारी संभाली।

प्रीति गुगनानी ने इनर व्हील क्लब को सेवा, संवेदनशीलता और महिला नेतृत्व का सशक्त मंच बताया। विधायक निखिल मदान और पूर्व मंत्री कविता जैन ने क्लब की सामाजिक गतिविधियों की सराहना की। मंच संचालन सीमा देवगन और मंजू चुघ ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed