फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   New digital X-ray machine not added to e-treatment portal, just a showpiece for three and a half months

लापरवाही : ई-उपचार पोर्टल से नहीं जोड़ी गई नई डिजिटल एक्स-रे मशीन, साढ़े तीन माह से बनी महज शोपीस

Fri, 23 Aug 2024 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 12:25 AM IST
विज्ञापन
New digital X-ray machine not added to e-treatment portal, just a showpiece for three and a half months
सोनीपत। नागरिक अस्पताल में साढ़े तीन माह पहले पहुंची नई डिजिटल एक्स-रे मशीन शोपीस बनी हुई है। इस मशीन को ई-उपचार पोर्टल से नहीं जोड़ा गया है। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार से नई मशीन मिली थी। इसके बावजूद अब भी पुरानी मशीन से एक्स-रे किए जा रहे है। पुरानी मशीन में तकनीकी खराबी आती है तो एक्स-रे बंद कर दिए जाते हैं। इससे मरीजों की परेशानी बढ़ जाती है।
विज्ञापन

अस्पताल में अभी पुरानी एक्स-रे मशीन से जांच हो रही है। ओपीडी के हड्डी रोग, छाती व मेडिसिन सहित अन्य विभागों से मरीज एक्स-रे के लिए आते हैं। एक्स-रे कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी लाइन लगती है। हर रोज औसतन करीब 150 मरीजों की जांच होती है। इस मशीन से शरीर के छोटे से लेकर बड़े हिस्से का अलग-अलग एक्स-रे होता है। साथ ही एमरजेंसी व वार्ड में भर्ती मरीजों की भी जांच होती है। मरीजों की सहूलियत के लिए एक करोड़ की लागत से नई एक्स-रे मशीन लाई गई थी। हालांकि इसके आने के बाद से यह महज शोपीस बनी हुई है।
विज्ञापन


अस्पताल में नहीं हो रहा नई एक्स-रे मशीन का प्रयोग
अस्पताल में मशीनरी उपलब्ध होते हुए भी उसका उपयोग नहीं हो रहा है। नई मशीन को स्थापित हुए काफी समय हो चुका है, लेकिन इस मशीन को ई-उपचार पोर्टल से नहीं जोड़ा गया है। अगर मशीन को जल्द शुरू कर दिया जाए तो मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी और उन्हें एक्स-रे कराने को ज्यादा समय नहीं देना होगा। जिससे इलाज मिलने में देरी नहीं होगी। नई मशीन मिलने के बाद उम्मीद जगी थी कि मरीजों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, लेकिन उन्हें अब भी जांच के लिए एक से डेढ़ घंटे इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई डिजिटल एक्स-रे मशीन को ई-उपचार पोर्टल से मुख्यालय स्तर पर जोड़ा जाना है। मशीन के पोर्टल से जुड़ने के बाद एक्स-रे जल्द हो सकेंगे। अभी पुरानी मशीन से एक्स-रे किए जा रहे हैं।

- राजेश दहिया, रेडियोलॉजी अधिकारी, नागरिक अस्पताल

अस्पताल के उप चिकित्सा अधीक्षक से नई डिजिटल एक्स-रे मशीन के बारे में रिपोर्ट ली जाएगी। मुख्यालय में उच्च अधिकारियों से बात करके मशीन को चालू कराया जाएगा।
- डॉ. जयकिशोर, सिविल सर्जन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed