फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nets installed on drains have become dilapidated, inviting accidents

Sonipat News: नालों पर लगाए जाल हुए जर्जर, दे रहे हादसों को न्योता

Mon, 18 Nov 2024 11:08 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 18 Nov 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Nets installed on drains have become dilapidated, inviting accidents
महेंद्रगढ़। नगर पालिका (नपा) की अनदेखी के चलते विभिन्न स्थानों पर नाले व नालियों पर लगाए गए जर्जर जाल हादसों को निमंत्रण दे रहे हैं।
विज्ञापन

11 हट्टा बाजार से वाल्मीकि मोहल्ला रास्ते पर नाली पर जाली, मोहल्ला नत्थुवाला के पास रोड क्रॉस नाला बना हुआ है। इस पर नगरपालिका ने साफ-सफाई के उद्देश्य से रोड के बीच में लोहे का जाल लगाया हुआ है। यह लोहे का जाल बीते करीब दो माह से टूटा पड़ा है। जनप्रतिनिधि ही नहीं शहर के गणमान्य लोगों द्वारा नपा को अवगत करवाने के बाद भी समस्या का समाधान करवाने में नगरपालिका प्रशासन रुचि नहीं ले रहा है। छोटी सी समस्या जो जानलेवा भी हो सकती है उसके लिए पालिका अधिकारियों की लापरवाही आमजन पर भारी पड़ सकती है। यहां पैदल ही नहीं वाहन चालक भी आए दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं।


इन स्थानों पर भी जाल टूटे

शहर के मोहल्ला नत्थुवाला में मोदाश्रम मंदिर व देवनगर को जाने वाले तिराहे पर लगा लोहे का जाल टूटा हुआ तथा धंसा हुआ है तथा इसी के पास रोड के बीच ही एक गहरा गड्ढा भी बना हुआ है। यहां से मंदिर में आवागमन करने वाले श्रद्धालुओं के अलावा आम राहगीरों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में तो बारिश पानी से जाल पूरी तरह से ढक जाने के चलते कुछ भी दिखाई ही नहीं देता। इसके अलावा पंचमुखी हनुमान मंदिर को जाने वाले मार्ग पर भी कॉलोनी को जोड़ने वाले मार्ग का जाल काफी दिनों से टूटा हुआ है जिस ओर पालिका प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। 11 हट्टा बाजार से मोहल्ला वाल्मीकि मंदिर को जाने वाले रास्ते पर नाली पर लगी जाली भी टूटी हुई है। जाल टूटा होने के कारण नाली का गंदा पानी सड़क पर भर जाता है, जिससें परेशानी का सामना करना पड़ता है। इन मार्गों के जाल टूटे होने के कारण यहां आए दिन छोटे-मोटे हादसे हो रहे हैं। इसके अलावा वाहन भी इस टूटे जाल की जगह में फंस जाते हैं। आसपास के लोगों ने नगर पालिका से नाली व नालों पर लगी जर्जर जाली को बदलने व ठीक ढ़ग से लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


जिन स्थानों पर नालों व नालियों के ऊपर जर्जर जाली लगी है। नगर पालिका की ओर से उनको चिह्नित किया जाएगा। जल्द ही उन जालों की स्थिति अनुसार उनको बदला जाएगा। ताकि लोगों को किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed