{"_id":"63f50919aa6f857219083654","slug":"nepali-assistant-took-away-cash-and-mobile-after-drinking-intoxicated-tea-sonipat-news-c-17-1-73880-2023-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नशीली चाय पिलाकर नकदी और मोबाइल ले गया नेपाली सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नशीली चाय पिलाकर नकदी और मोबाइल ले गया नेपाली सहायक
Tue, 21 Feb 2023 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 21 Feb 2023 11:40 PM IST
विज्ञापन
राई। मुरथल के पास स्थित दूहन पार्किंग के डाटा ऑपरेटर व उनके दोस्त की चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर नेपाली सहायक नकदी व तीन मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिसार के मिर्चपुर निवासी सुमित ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि वह मुरथल स्थित दूहन पार्किंग में बतौर डाटा ऑपरेटर कार्यरत है। 15 फरवरी को उनके पास पार्किंग में तैनात कर्मचारियों के लिए खाना बनाने के लिए नेपाल से संतोष नाम का युवक आया था। 20 फरवरी की रात में करीब 11 बजे संतोष पार्किंग में अपने तीन दोस्तों के साथ था। संतोष ने उन्हें व उनके दोस्त जींद के बाघ खेड़ा निवासी साहिल को चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। चाय पीते ही दोनों बेसुध हो गए। जब सुबह दोनों की आंख खुली तो उनके तीन मोबाइल व 21 हजार रुपये नहीं मिले। नेपाली युवक भी गायब था। मुरथल थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।