फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence... the cut made to connect NH-334B to National Highway-44 was dug and left

Sonipat News: लापरवाही...नेशनल हाईवे-44 से एनएच-334बी को जोड़ने के लिए बनाए कट को खोदकर छोड़ा

Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Negligence... the cut made to connect NH-334B to National Highway-44 was dug and left
फोटो :05: सोनीपत के गांव राई के पास नेशनल हाईवे-44 को एनएच-334बी से जोड़ने के लिए की गई सडक़ की
सोनीपत। नेशनल हाईवे-44 से एनएच-334बी पर जाने वाले वाहन चालकों को राहत देने के लिए दोनों हाईवे का सीधा जुड़ाव करने की पहल की गई थी। राई के पास फ्लाईओवर के नीचे से ग्रिल हटाई थी। इसमें सोनीपत के बहालगढ़ से बागपत की तरफ जाने वाले कट की खोदाई कर उसे छोड़ दिया गया है। ऐसे में इस कट से बागपत की तरफ 334बी पर जाने वाले चालकों के हादसाग्रस्त होने का भय बना हुआ है।
विज्ञापन


कुंडली से पानीपत तक चौड़ीकरण के बाद 900 करोड़ में तैयार हुए 24 किलोमीटर लंबे नेशनल हाईवे-44 व चार लेन के संपर्क मार्ग को 20 जून, 2023 को लोकार्पित किया गया था। हाईवे से दिल्ली, हरियाणा के अलावा चंडीगढ़, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू व कश्मीर को जोड़ा गया है। नेशनल हाईवे-44 के ऊपर से नेशनल हाईवे 334बी के फ्लाईओवर को गुजारा गया है। नेशनल हाईवे के पास से संपर्क मार्ग बनाकर नेशनल हाईवे-334बी पर जाने के लिए मार्ग बनाया गया था। इसके लिए वाहन चालकों को रोहतक की तरफ जाने के लिए राई गांव से पास से नेशनल हाईवे-44 से उतरकर करीब आधा किलोमीटर पहले व बहालगढ़ के पास से भी आधा किलोमीटर पहले संपर्क मार्ग से होकर 334बी पर जाना पड़ता था। संपर्क मार्ग की हालत अक्सर बदहाल रहने से वाहन चालकों को परेशानी होती थी। वाहन चालकों को राहत देने के लिए फ्लाईओवर के नीचे से ही 334बी पर रास्ता बनाया गया।
विज्ञापन


इस पर दिल्ली-पानीपत लेन पर नालों को बंद कर मोटी स्लैब डालकर सड़क बना दी गई। उसके विपरीत पानीपत-दिल्ली लेन से ग्रिल हटाने के बाद सड़क को खोदकर छोड़ दिया गया है। ऐसे में यहां से बागपत की तरफ जाने में वाहन चालक के साथ हादसे का खतरा बना रहता है। खासकर रात के समय यहां स्ट्रीट लाइट भी नहीं होने पर दोपहिया वाहन चालक हादसे का शिकार हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे से गुजरते है हजारों वाहन

एनएच-44 पर हर दिन हजारों वाहन गुजरते हैं, जिसमें से रोजाना पांच हजार तक वाहन चालक एनएच-334बी पर जाते हैं। ऐसे में बहालगढ़ से बागपत की तरफ जाने वाले वाहन चालकों को परेशानी हो सकती है।


नेशनल हाईवे-44 से नेशनल हाईवे-334बी से सीधा जुड़ाव किया गया है। इसमें अगर कहीं सड़क निर्माण अधूरा है तो उसे जल्द बनवाया जाएगा। वाहन चालकों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। -जगभूषण शर्मा, परियोजना निदेशक, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed