फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence in crime control will not be tolerated: SP

अपराध नियंत्रण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : एसपी

Sat, 24 Dec 2022 06:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
Negligence in crime control will not be tolerated: SP
अपराध गोष्ठी को संबोधित करते एसपी हिमांशु गर्ग। संवाद - फोटो : Sonipat
सोनीपत। एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि अपराध नियंत्रण में लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। थाना में रहने की बजाय गश्त पर निकलने की आदत बना लें और तकनीकी पक्ष को मजबूत कर लें। उन्होंने अपराध नियंत्रण के लिए हरसंभव प्रयास करने की सीख दी। साथ ही पीओ-भगोड़ों पर त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए। वे अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि थाना व चौकी प्रभारी अपराध पर हर हाल में अंकुश लगाए। गश्त को प्रभावी बनाने से सूचना तंत्र ज्यादा मजबूत हो सकेगा। उन्होंने शिकायत लेकर आने वालों की सुनवाई नहीं करने, जांच को समय से पूरी नहीं करने, पीओ और बेल जंपरों की गिरफ्तारी में रुचि नहीं लेने वाले थाना प्रभारियों को चेतावनी दी। उन्होंने अपराध के अनसुलझे मामलों की बिंदुवार समीक्षा की और इनके निस्तारण के लिए कहा।
विज्ञापन

उन्होंने आर्थिक अपराध और धोखाधड़ी के मामलों, लूट व चोरी की घटनाओं, आपराधिक छवि के व्यक्तियों की निगरानी, अवैध हथियार और मादक पदार्थ तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए। साथ ही जाम नहीं लगने देने, सडक़ पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई करने, ट्रिपल राइडिंग के चालान बढ़ाने के आदेश दिए। वाहन चेकिंग के दौरान महिलाओं और बुजुर्गों को परेशान नहीं करने को कहा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोहरे का समय है। ऐसे में सड़क पर वाहनों को न खड़ा होने दें। जिससे हादसों में कमी लाकर लोगों की जिंदगी बचाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहतर कार्य करने वाले छह प्रभारी पुरस्कृत
एसपी ने बेहतर कार्य करने वाले सात प्रभारियों को नकद पुरस्कार के साथ ही प्रशंसा पत्र भी दिए। उन्होंने कुंडली थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह, सीआईए-2 प्रभारी अजय धनखड़, वाहन चोरी निरोधक स्टाफ प्रभारी रवींद्र कुमार, गन्नौर थाना प्रभारी कर्मजीत सिंह, नारकोटिक्स शाखा प्रभारी जलजीत सिंह और साइबर थाना प्रभारी राजीव को पुरस्कृत किया। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed