फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Negligence: Dual desks removed from classrooms and kept in the open for board exams

लापरवाही : बोर्ड परीक्षा के लिए कक्षाओं से निकाल खुले में रखे ड्यूल डेस्क

Mon, 10 Mar 2025 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 10 Mar 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Negligence: Dual desks removed from classrooms and kept in the open for board exams
सोनीपत के गन्नौर के पुगथला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण करने पहुंचे उपायु
सोनीपत/गन्नौर। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से संचालित की जा रही 10वीं व 12वीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं के दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर लापरवाही सामने आई है। परीक्षाओं को लेकर स्कूल प्राचार्यों ने ड्यूल डेस्क कक्षा कक्ष से निकालकर खुले में रखे हुए हैं। इसका खुलासा दो दिन पहले उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार व जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया के परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के दौरान हुआ। अधिकारियों ने संबंधित स्कूल प्राचार्यों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के दौरान उपायुक्त और जिला शिक्षा अधिकारी ने कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान कथूरा के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनवासा व गन्नौर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पुगथला में ड्यूल डेस्क खुले में रखे मिले। इस पर अधिकारियों ने नाराजगी जताई है। अधिकारियों ने कहा कि स्कूल प्राचार्यों की लापरवाही के चलते सरकारी संपत्ति का नुकसान हो रहा है। उपायुक्त ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसे शिक्षा विभाग की कार्य प्रणाली पर नकारात्मक प्रभाव डालने वाला माना है। उन्होंने जिले के सभी विद्यालय मुखियाओं को निर्देशित किया है कि वह सरकारी संपत्ति का उचित रखरखाव सुनिश्चित करें और ड्यूल डेस्क को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित स्थान पर रखें।
विज्ञापन


छह से 7 हजार में खरीदे गए थे ड्यूल डेस्क
स्कूलों में खुले आसमान के नीचे रखे मिले यह ड्यूल डेस्क महंगे हैं। इन्हें हाल ही में छह से सात हजार रुपये की कीमत पर खरीदा गया था। खुले में रखे होने के कारण धूल-मिट्टी या बारिश होने पर इनके खराब होने की संभावना है। अधिकारियों ने इसे विद्यालय मुखिया की लापरवाही मानते हुए गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मामला उनके संज्ञान में आया है। जिसको लेकर पुगथला स्कूल के प्राचार्य को स्पष्टीकरण के लिए सोमवार को कार्यालय बुलाया गया है। मामले को लेकर कोई भी कमी मिलती है तो विभाग की तरफ से उचित कार्रवाई की जाएगी। -आजाद सिंह, कार्यवाहक खंड शिक्षा अधिकारी, गन्नौर।


दो स्कूलों में ड्यूल डेस्क खुले में रखे मिले हैं। कथूरा व गन्नौर के बीईओ को सरकारी संपत्ति के रख-रखाव में लापरवाही बरतने वाले संबंधित स्कूल मुखियाओं के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सरकारी संपत्ति को हुए नुकसान का आकलन कर उसकी विस्तृत रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed