फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naunihal will play the role of Ramayana characters, will introduce you to the ideals of Shri Ram.

Sonipat News: रामायण पात्रों का किरदार निभाएंगे नौनिहाल, श्रीराम के आदर्श से करवाएंगे रूबरू

Mon, 14 Oct 2024 06:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 14 Oct 2024 06:03 AM IST
विज्ञापन
Naunihal will play the role of Ramayana characters, will introduce you to the ideals of Shri Ram.
सोनीपत। दशहरा पर्व के बाद अब राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में विद्यार्थी रामलीला का मंचन करते नजर आएंगे। इसमें नौनिहाल रामायण के पात्रों का किरदार निभाएंगे। मौलिक शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों में विद्यार्थियों को भाषा के साथ ही संस्कार सिखाने के लिए निपुण बाल रामलीला सिखाई जाएगी। स्कूलों में बाल रामलीला का आयोजन 14 अक्तूबर से किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन

जिले के 422 प्राथमिक विद्यालयों बाल रामलीला का मंचन करवाया जाएगा। चुनाव ड्यूटी से लौटे गुरुजी अब नौनिहालों को बाल रामायण की तैयारी करवाएंगे और संवाद याद करवाएंगे। बाल रामलीला का आयोजन पहले 12 अक्तूबर से शुरू किया जाना था, लेकिन शनिवार को दशहरा पर्व व रविवार को अवकाश होने से अब बाल रामलीला का आयोजन 14 अक्तूबर से इसकी रिहर्सल करवाई जाएगी। 28 अक्तूबर को प्रत्येक राजकीय प्राथमिक विद्यालय में निपुण हरियाणा के तहत इसका मंचन करवाया जाएगा। बाल रामलीला में नन्हें बच्चे सभी को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों से रूबरू करवाएंगे। विभाग की तरफ से सभी पात्रों के लिए अलग-अलग वेशभूषा तय की गई है।
विज्ञापन

शुद्ध उच्चारण व संवाद दक्षता में निपुण बनाना उद्देश्य
चुनावी ड्यूटी से लौटे शिक्षक बाल रामलीला के लिए छोटे-छोटे संवाद तैयार करवा रहे हैं, ताकि नन्हें विद्यार्थियों को आसानी से याद करवाए जा सकें। पहली से तीसरी कक्षा के बच्चे छोटे संवाद बोलेंगे। अधिकारियों का कहना है कि स्कूलों में बाल रामलीला करवाने का उद्देश्य विद्यार्थियों शुद्ध उच्चारण, हिंदी में पकड़ व संवाद दक्षता में निपुण बनाना है। इससे विद्यार्थियों का बौद्धिक स्तर बढ़ेगा। प्रतियोगिता के दौरान अध्यापकों को रामलीला की तीन से चार मिनट की वीडियो बनाकर ट्विटर व फेसबुक के जरिए हैशटैग निपुण हरियाणा निपुण रामायण पर अपलोड करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डायलॉग याद करवाना रहेगा चुनौती
चुनावी ड्यूटी से लौटे शिक्षकों के लिए विद्यार्थियों को डायलॉग याद करवाना बड़ी चुनौती रहेगा। विभाग की तरफ से दिए गए सभी संवाद शुद्ध हिंदी में हैं। ऐसे में छोटे बच्चों को उन्हें याद करवाना और रामलीला को लेकर भाव पैदा करना बड़ी मेहनत का काम होगा।



जिले की सभी राजकीय प्राथमिक पाठशालाओं में बाल रामलीला का मंचन किया जाएगा। इसको लेकर सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। नन्हें विद्यार्थियों को शुद्ध उच्चारण, हिंदी में पकड़ और संवाद दक्षता में निपुण के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। 14 अक्तूबर से रिहर्सल करवाई जाएगी। 28 अक्तूबर को हर स्कूल में निपुण मेला लगाया जाएगा, इसमें रामलीला का मंचन किया जाएगा।
- मनोज वर्मा, जिला समन्वयक, एफएलएन, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed