फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nationwide strike today, work will be affected, people will have to face trouble

राष्ट्रव्यापी हड़ताल आज, कामकाज रहेगा प्रभावित, लोगों को झेलनी पड़ेगी परेशानी

Mon, 28 Mar 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Nationwide strike today, work will be affected, people will have to face trouble
दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए आयोजित सभा में पहुंचे विभिन्न यूनियनों के ने? - फोटो : Sonipat
सर्व कर्मचारी संघ, कर्मचारी महासंघ समेत अनेक ट्रेड यूनियनों की दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान लोगों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। राष्ट्रव्यापी हड़ताल में सभी यूनियनें बढ़ चढ़कर भाग ले रही हैं। जिससे 28 व 29 मार्च को सरकारी कार्यालयों में काम प्रभावित रहेगा। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा जाएगी। हड़ताल का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ेगा। राहत की बात यह है कि एचएसवीपी वर्कर यूनियन ने हड़ताल मेें शामिल न होने और बिजली व्यवस्था सुचारु रहने की बात कही है। जिससे लोगों ने राहत ली है। वहीं हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच व भारतीय मजदूर संघ ने भी हड़ताल में शामिल होने से इनकार किया है। अन्य सभी यूनियनों ने राष्ट्रव्यापी हड़ताल के सफल बनाने के लिए कमर कस ली है। रविवार को विभिन्न यूनियनों के नेता व कार्यकर्ता हड़ताल की तैयारियों में जुटे रहे।
विज्ञापन

खुले रहेंगे बैंक, लेन-देन रहेगा प्रभावित
राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दौरान जिले के बैंक खुले रहेंगे, लेकिन बैंकों मेें लेन-देन का काम पूरी तरह प्रभावित रहेगा। जिससे उपभोक्ताओं को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। लीड बैंक मैनेजर तुलाराम ने बताया कि जिले में बैंकों की 200 शाखाएं हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने से लेने-देन प्रभावित रहेगा। हालांकि चैक क्लीयरेंस, ऑनलाइन लेने-देन सहित अन्य कार्य सुचारु रूप से चलते रहेंगे।
विज्ञापन

एआईयूटीयूसी की यूनियनें व कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा
ऑल इंडिया यूनाइटेड ट्रेड यूनियन सेंटर के जिला सचिव इंद्र सिंह ने कहा है कि देश की केंद्रीय ट्रेड यूनियनों व कर्मचारी संगठनों के संयुक्त आह्वान पर दो दिन की आम हड़ताल होगी। जिसमें एआईयूटीयूसी की तमाम यूनियन व कार्यकर्ता हिस्सा लेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व राज्य सरकारें लगातार एक के बाद एक मजदूर विरोधी नीतियां- निर्णय व कानून लागू करती जा रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल को सफल बनाने के लिये चलाया अभियान
केंद्रीय ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संघ व संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने 28 व 29 मार्च की राष्ट:व्यापी हड़ताल को सफल बनाने के लिए रविवार को विभिन्न स्थानों पर अभियान चलाया। बैयांपुर-लहराड़ा गांव की चौपाल में एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें लोगों को सरकार की जनविरोधी नीतियों के बारे में बताकर राष्ट्रव्यापी हड़ताल मेें ज्यादा से ज्यादा संख्या में भागीदारी करने की बात कही। सभा में राजेश दहिया, ब्रह्म सिंह दहिया, राजेंद्र राठी, ईश्वर राठी, शीलकराम मलिक, राजकुमार, श्रद्धानंद सोलंकी, आनंद शर्मा, राममेहर शर्मा, विजेंद्र चहल आदि नेताओं ने भाग लिया। सभी नेताओं ने फैसला लिया कि सोमवार को पंचायत भवन गोहाना रोड पर इकट्ठे होकर शहर में प्रदर्शन करते हुए रोडवेज के डिपो पर पहुंच कर जनसभा का आयोजन किया जाएगा। कर्मचारी नेताओं व किसान नेताओं ने दावा किया है कि राष्ट्रव्यापी हड़ताल ऐतिहासिक होगी। हड़ताल की पूरी तैयारी कर ली गई है। हड़ताल के दौरान गांव से लेकर शहरों तक प्रदर्शन किए जाएंगे, सरकार विरोधी जुलूस निकाले जाएंगे व केंद्र सरकार के पुतले जलाए जाएंगे।
इन मांगों को लेकर की जाएगी हड़ताल
कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, पक्का होने तक समान काम समान वेतन दिया जाए
आंगनबाड़ी यूनियन के साथ किया गया समझौता लागू किया जाए
पुरानी पेंशन बहाल की जाए
लिपिक को पे मैट्रिक्स लेवल 6 में 35400 का वेतनमान दिया जाए
पंचायतों के तहत लगे पंप चालकों को समय पर वेतन का भुगतान किया जाए
हरियाणा कौशल रोजगार विकास निगम प्राइवेट लिमिटेड को भंग किया जाए
खाली पड़े पदों पर बेरोजगार नौजवानों की नई भर्तियां की जाए
किसानों को एमएसपी की गारंटी दी जाए
निजीकरण पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाई जाए
खराब हुई फसलों का उचित मुआवजा दिया जाए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed