फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Para Championship: Vikas Chauhan welcomed after returning from Chennai after winning gold medal

राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप : चेन्नई से स्वर्ण पदक जीतकर लौटे विकास चौहान का किया स्वागत

Sun, 23 Feb 2025 01:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 23 Feb 2025 01:39 AM IST
विज्ञापन
National Para Championship: Vikas Chauhan welcomed after returning from Chennai after winning gold medal
फोटो 05- सोनीपत के सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम पहुंचने पर स्वर्ण पदक विजेता विकास चौहान का माला
सोनीपत। 23वीं राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप की टी-47 लंबी कूद स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटे खेवड़ा के खिलाड़ी विकास चौहान का भव्य स्वागत किया गया। यह प्रतियोगिता तमिलनाडु के चेन्नई में 17 से 20 फरवरी तक आयोजित की गई। शनिवार को सेक्टर-4 स्थित खेल स्टेडियम में पहुंचे स्वर्ण पदक विजेता विकास चौहान का करणी सेना के प्रदेश संगठन महामंत्री दीपक चौहान ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया। यहां से पदक विजेता को खुली जीप में ढोल नगाड़ों के साथ भव्य रैली निकालते हुए खेवड़ा तक लाया गया। गांव में पहुंचने पर लाडले का परिजनों व ग्रामीणों ने स्वागत किया। जीत की खुशी में मिठाई बांटी गई।
विज्ञापन

चेन्नई में आयोजित राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप की लंबी स्पर्धा में खेवड़ा निवासी विकास चौहान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपने तमगे का रंग बदला है। पिछले वर्ष गोवा में आयोजित राष्ट्रीय पैरा चैंपियनशिप की लंबी कूद स्पर्धा में विकास ने 6.49 मीटर लंबी छलांग लगाते हुए रजत पदक जीता था, जबकि इस बार चेन्नई में उन्होंने अपने रिकॉर्ड में सुधार करते हुए 6.75 मीटर लंबी कूद लगा स्वर्ण पदक जीता। लाडले की सफलता पर परिजनों के साथ ही ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। विकास ने इस जीत के साथ ही अब विश्व चैंपियनशिप के लिए क्वालिफाई कर लिया है। वह अब सितंबर में होने विश्व पैरा चैंपियनशिप व वर्ष 2026 में होने वाले एशियन खेलों की तैयारी कर रहे हैं। लाडले की उपलब्धि से किसान पिता सूरत सिंह व अन्य परिजन बेहद खुश हैं। परिजनों ने बताया कि विकास ने पिछले वर्ष दिल्ली में हुए खेलो इंडिया पैरा खेलों में भी स्वर्ण पदक जीता था।
विज्ञापन

करंट से गंवा दिया था हाथ
पिता सूरत सिंह ने बताया कि विकास जब करीब 8 साल के थे तब 11 हजार वोल्ट का करंट लगने से बायां हाथ गंवाना पड़ा था। खेलों में बचपन से ही रूचि थी। एक हाथ नहीं रहने से वह मायूस हो गया था, लेकिन कभी हार नहीं मानी। गांव के ही राजकुमार ने पैरा खेलों में प्रतिभागिता करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद लंबी कूद का अभ्यास शुरू किया था और अब राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश का नाम रोशन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवाओं के लिए बने प्रेरणा
दीपक चौहान ने स्वर्ण पदक विजेता विकास चौहान का स्वागत किया और कहा कि उनकी सफलता अन्य खिलाड़ियों को भी खेलों में संघर्ष करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेगी। उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों में नाम कमाना चाहिए। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष जसपाल आंतिल ने गांव पहुंचने पर नोटों की माला पहनाकर विकास का हौसला बढ़ाया। इस दौरान नरेंद्र चौहान, प्रवीण चौहान, शेखर आंतिल, सुल्तान चौहान, महेंद्र चौहान, सुमित चौहान, गोसेवक सिद्धार्थ राजपूत, सोनू चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed