फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   National Games: Haryana's men and women teams became winners in netball, Sonipat players shined

राष्ट्रीय खेल : नेटबॉल में हरियाणा की पुरुष व महिला वर्ग की टीमें बनी विजेता, चमके सोनीपत के खिलाड़ी

Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 11 Feb 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
National Games: Haryana's men and women teams became winners in netball, Sonipat players shined
फोटो 23- राष्ट्रीय खेलों की नेटबाॅल प्रतियोगिता में विजेता बनी हरियाणा की टीम को ट्रॉफी देकर पु - फोटो : रामपुर
सोनीपत। 38वें राष्ट्रीय खेलों की नेटबॉल स्पर्धा में हरियाणा की पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। यह प्रतियोगिता देहरादून में खेली जा रही थी। इसमें हरियाणा की पुरुष व महिला वर्ग की टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता, प्रशिक्षक व प्रबंधक ने खिलाड़ियों को बधाई दी है। दोनों टीमों में सोनीपत के भी सात खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन

हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महासचिव बबीता ने बताया कि यह प्रतियोगिता 7 से 9 फरवरी तक देहरादून में खेली गई। इसमें हरियाणा नेटबॉल ट्रेडिशनल की टीमों ने पुरुष व महिला वर्ग की टीमों ने फाइनल में स्वर्ण जीता। महिला वर्ग की टीम ने फाइनल मुकाबला राजस्थान के साथ खेला। कड़े मुकाबले में हरियाणा ने राजस्थान को 57-55 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। टीम की कप्तान रेणु रानी सोनीपत से हैं, इनके साथ ही सोनीपत के गांव गढ़ी बाला निवासी शबनम दहिया व खुशी दहिया के अलावा विधि दहिया व पलक दहिया ने भी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
विज्ञापन

पुरुष टीम की जीत में चमके सोनीपत के खिलाड़ी
हरियाणा नेटबॉल की पुरुष वर्ग की टीम का फाइनल मुकाबला उत्तराखंड के साथ हुआ। हरियाणा टीम ने शानदार खेल दिखाते हुए 74-71 के अंतर से जीत हासिल की। टीम की इस जीत में सोनीपत के गांव गढ़ी बाला निवासी जतिन दहिया, आर्यन दहिया, वेस्ट राम नगर निवासी विकास शर्मा, गन्नौर के गांव राजलू गढ़ी से कार्तिक राठी की पदक दिलाने में अहम भूमिका रही। हरियाणा नेटबॉल की पुरूष व महिला की टीमों की उपलब्धि पर हरियाणा नेटबॉल एसोसिएशन की महाससचिव सोनीपत के गांव गढ़ी बाला निवासी बबीता ने टीम के कोच, प्रबंधक व खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने कहा, लौटने पर करेंगे स्वागत
गन्नौर। हरियाणा नेटबॉल की पुरुष वर्ग की टीम के स्वर्ण पदक जीतने पर टीम के साथ ही खिलाड़ियों के परिजन भी बेहद उत्साहित हैं। गांव राजलू गढ़ी निवासी कार्तिक राठी की दादी मूर्ति देवी, मां रीना राठी व चाचा सुनील राठी ने पूरी टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लौटने पर लाडलों का जोरदार स्वागत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed