फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   national camp to be postponed for olympics due to corona virus

साई सेंटरों में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर कोरोना का असर, सोनीपत-लखनऊ नेशनल कैंप स्थगित

Mon, 16 Mar 2020 11:05 PM IST
रोहतक ब्यूरो अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा)
अंकित चौहान, अमर उजाला, सोनीपत (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Mon, 16 Mar 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
national camp to be postponed for olympics due to corona virus
कोरोना वायरस

कोरोना वायरस का असर खिलाड़ियों की प्रैक्टिस पर भी पड़ने लगा है। सबसे बड़ा असर साई सेंटरों में कम एंड प्ले स्कीम के तहत रोजाना बाहर से जाकर प्रैक्टिस करने वाले खिलाड़ियों पर पड़ा है। उनके साई सेंटर में आने पर रोक लगा दी गई है, जिससे उनकी प्रैक्टिस भी रुक गई है।

विज्ञापन


इसके साथ ही नेशनल कैंप भी स्थगित कर दिए गए हैं और सबसे पहले सोनीपत व लखनऊ में चल रहे पहलवानों के नेशनल कैंप स्थगित किए गए हैं। क्योंकि खिलाड़ियों की सेहत के साथ किसी तरह का रिस्क नहीं लिए जाने की बात कही जा रही है। जिसका सबसे बड़ा कारण यह है कि खिलाड़ियों की प्रैक्टिस तभी होगी, जब वह एक-दूसरे के संपर्क में आएंगे और उससे ही परेशानी बढ़ सकती है। जिससे प्रैक्टिस को फिलहाल बंद करा दिया गया है, जिससे ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके पहलवानों की प्रैक्टिस भी बंद हो गई है।
विज्ञापन


सरकार ने इस साल ही कम एंड प्ले स्कीम शुरू कराई थी, जिसका सबसे ज्यादा फायदा खिलाड़ियों को मिल रहा था। क्योंकि इस स्कीम के तहत कोई भी खिलाड़ी साई सेंटर में अपना रजिस्ट्रेशन कराकर फ्री में सरकारी सुविधाएं लेकर प्रैक्टिस कर सकता है और उसको कोच भी साई के मिलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्कीम के तहत जहां सोनीपत में कुश्ती, एथलेटिक्स, जूडो, हॉकी व आर्चरी के लगभग 250 खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं, वहीं देशभर में अन्य साई सेंटर में अलग-अलग खेलों में इस स्कीम के तहत हजारों खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हैं। यह खिलाड़ी रोजाना बाहर से साई सेंटर में जाते हैं और वहां प्रैक्टिस करते वापस लौट आते हैं।

इस कारण ही कम एंड प्ले स्कीम के तहत सभी खिलाड़ियों के साई सेंटर में आने पर रोक लगा दी गई है, जिससे उनकी प्रैक्टिस बंद हो गई है। इनके साई सेंटर में आने पर उस समय तक रोक रहेगी, जबतक कोरोना वायरस का प्रभाव खत्म नहीं हो जाता है।

सोनीपत व लखनऊ में नेशनल कैंप स्थगित, ओलंपिक क्वालीफायर भी नहीं रहेंगे
इस साल ओलंपिक होना है तो उसकी तैयारियों के लिए हर खिलाड़ी खूब पसीना बहा रहा है। जिसने ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर लिया है, वह खिलाड़ी भी खूब मेहनत कर रहा है तो जिसने क्वालीफाई नहीं किया है। वह अभी क्वालीफाई करने के लिए मेहनत करने में लगा है।

ऐसे ही एशियन ओलंपिक क्वालीफायर के लिए लखनऊ में महिला व सोनीपत में पुरुष पहलवानों का कैंप लगा हुआ था। यह दोनों कैंप भी कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए स्थगित कर दिए गए हैं। इन कैंप में ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर चुके बजरंग पूनिया, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश फौगाट भी प्रैक्टिस कर रही थी। इनके अलावा भी कई अन्य खेलों की प्रैक्टिस को रोका गया है।

कोरोना वायरस के कारण नेशनल कैंप स्थगित कर दिए गए हैं, जिससे पहलवानों की प्रैक्टिस रुक गई है। किसी भी खिलाड़ी को कोई परेशानी नहीं हो, उसको देखते हुए यह फैसला लिया गया है। क्योंकि खिलाड़ियों का शरीर एक-दूसरे के संपर्क में आता है, तभी प्रैक्टिस हो सकती है। इस कारण ही कैंप स्थगित किया गया है। -कुलदीप मलिक, चीफ कोच भारतीय महिला कुश्ती।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed