{"_id":"666ccfea8cc9d856740ba767","slug":"napa-gave-notice-to-188-people-to-remove-encroachment-sonipat-news-c-197-1-snp1004-119674-2024-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नपा ने अतिक्रमण हटवाने के लिए 188 को दिया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नपा ने अतिक्रमण हटवाने के लिए 188 को दिया नोटिस
Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 15 Jun 2024 04:49 AM IST
विज्ञापन
गन्नौर। नगर निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा के दौरे के बाद नगर पालिका के अधिकारी अब हरकत में आ गए हैं। नगर पालिका ने रेलवे रोड स्थित नालों पर अवैध कब्जे करके अतिक्रमण करने वाले 188 लोगों को नोटिस दिए हैं।
नोटिस में लोगों को नालों से अवैध निर्माण हटाने के निर्देश दिए हैं। यदि अवैध निर्माण नहीं हटवाए गए तो नगर पालिका खुद उन्हें तुड़वाकर हटाएगी।
शहर के रेलवे रोड पर कुछ दुकानदारों ने नालों पर पक्के स्लैब डालकर उन पर अतिक्रमण कर रखा है। इस कारण स्लैब न हटने से कई वर्ष से नालों की अच्छे तरीके से सफाई नहीं हो पा रही है। नालों की सफाई न होने की वजह से जगह-जगह नाले अवरुद्ध हो जाते हैं और शहर में दूषित पानी जमा हो जाता है।
बार-बार आ रही समस्या के कारण गत बुधवार को निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने नगर पालिका व जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए थे कि नालों के स्लैब तोड़कर ठीक ढंग से उन्हें साफ नहीं करवाया गया, तो कार्रवाई की जाएगी। निगम आयुक्त के निर्देश के बाद नगर पालिका अब तक 188 लोगों को नोटिस जारी कर चुकी है और आगे भी कार्रवाई चल रही है।