फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NAP prepares to collect property tax from private educational institutions, hospitals and hotels

Sonipat News: नप ने की निजी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों व होटलों से संपत्ति कर वसूलने की तैयारी

Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
NAP prepares to collect property tax from private educational institutions, hospitals and hotels
नगर परिषद ने शहर के निजी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों व होटलों की प्रॉपर्टी आईडी के अनुसार संपत्ति कर वसूलने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसके लिए नगर परिषद की ओर से नई संपत्ति का सर्वे करवाया जाएगा। उसी के आधार पर संपत्ति कर वसूला जाएगा। अधिकारियों ने कर्मचारियों को इन संस्थानों की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के निर्देश दिए हैं। प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद अपनी आय को बढ़ाने के लिए लगातार कदम उठा रही है, ताकि शहर में ज्यादा विकास कार्य किए जा सकें। इसके लिए अधिकारियों ने कर्मचारियों को ज्यादा से ज्यादा संपत्ति कर वसूल करने के निर्देश दिए हैं। अब निजी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों व होटलों की नई आईडी बनाने की तैयारी की जा रही है, ताकि इन संस्थाओं की प्रॉपर्टी का रिकॉर्ड ऑनलाइन किया जा सके। नगर परिषद के पास निजी शिक्षण संस्थानों का प्रॉपर्टी रिकॉर्ड ऑनलाइन नहीं है। जिस वजह से पूरा संपत्ति कर वसूल नहीं किया जा रहा है। रिकॉर्ड ऑनलाइन होने के बाद नोटिस जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

निजी शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों व होटलों को संपत्ति कर के नोटिस जारी किए जाने हैं। इसके लिए कर्मचारियों को रिकॉर्ड ऑनलाइन करने के लिए कहा गया है। जल्द ही इन संस्थानों का रिकॉर्ड ऑनलाइन कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed