फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Naked dead body thrown on the road after killing the farmer, the animals scratched

किसान की हत्या कर सड़क पर फेंका नग्न शव, जानवरों ने नोचा

Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 06 Oct 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Naked dead body thrown on the road after killing the farmer, the animals scratched
नागरिक अस्पताल में किसान के शव को लेकर पहुंचे परिजन। संवाद - फोटो : Sonipat
गांव कथूरा में एक किसान की हत्या करके उसका शव नग्न अवस्था में सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच लिया। मंगलवार सुबह ग्रामीण खेतों की तरफ गए तो क्षत-विक्षत हालत में शव पड़ा देखा। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंपा। इसके साथ ही पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव कथूरा निवासी सोमबीर ने पुलिस को बताया कि उसका छोटा भाई संदीप उर्फ चीचा (32) खेतीबाड़ी करता था। सोमवार शाम को वह घर से किसी काम के लिए गया था। वह गांव के बस स्टैंड पर केहर सिंह के कमरे में गया। वहां पर संदीप, गांव के ही सोनू और समुंद्र ने शराब पी। यहां वे आपस में बातचीत करने लगे। इसके बाद मंगलवार सुबह संदीप का शव कथूरा-सांघी रोड पर नग्न हालत में मिला। शव पर चोट के निशान थे। शव को जंगली जानवरों ने बुरी तरह से नोच रखा था। उसके सीने व गर्दन के पास वाले हिस्से को बुरी तरह क्षत-विक्षत किया हुआ था। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंचे। बरोदा थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद अस्पताल पहुंचाया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में रेफर किया गया। इसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंपा। संदीप शादीशुदा था और उसके दो बच्चे भी हैं।
विज्ञापन

वर्जन
गांव कथूरा में शव मिलने की सूचना मिली थी। किसान सोमवार को ही घर से निकला था। उसने दो ग्रामीणों के साथ शराब भी पी है। प्राथमिक जांच के अनुसार शराब पीने के बाद संदीप व दोनों युवक अपने-अपने घर की ओर चले गए थे। बाद में मंगलवार सुबह संदीप का शव नग्न अवस्था में मिला। फिलहाल पुलिस ने उसके भाई के बयान पर अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, बरोदा थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed