फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   NA

Sonipat News: चिकित्सक के बाद जीआरपी के एसआई की ई-मेल आईडी हैक, मांगे जा रहे रुपये

Mon, 06 Feb 2023 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Feb 2023 01:04 AM IST
विज्ञापन
NA
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। ई-मेल हैक कर मोबाइल से कांटेक्ट लिस्ट चोरी कर लोगों से मदद के नाम पर रुपये मांगने के मामले बढ़ने लगे हैं। नागरिक अस्पताल के चिकित्सक के बाद अब राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) के सब इंस्पेक्टर के साथ इसी तरह की साइबर ठगी की गई है। उनके परिचितों से रुपये मांगे जा रहे हैं।
सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि शनिवार को उनकी ई-मेल आईडी हैक कर ली गई। उसके बाद उनका फोटो व कांटेक्ट नंबर चोरी कर लिए गए। इसके साथ ही उनकी फोटो को आरोपियों ने एक मोबाइल नंबर के व्हाट्सएप पर डीपी में लगा लिया। उसके बाद उस व्हाट्सएप से उनकी कांटेक्ट सूची में शामिल लोगों को संदेश भेजे गए। सभी से मदद के नाम पर रुपये मांगे जा रहे हैं। उन्हें देव नगर सोनीपत निवासी उनके जानकार ने मामले की जानकारी दी। उन्होंने फोन कर कहा कि अंकल रुपयों की अचानक क्या जरूरत पड़ गई। तब उसने कहा कि उन्हें तो कोई जरूरत नहीं, तब परिचित ने संदेश के बारे में बताया। तब उन्हें पता लगा कि कोई धोखाधड़ी कर रहा है। उनकी कांटेक्ट सूची में शामिल सिपाही व लैब संचालक तक से रुपयों की मांग की गई है। उन्होंने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

चिकित्सक से इसी तरह मांगे थे रुपये
पिछले दिनों नागरिक अस्पताल के चिकित्सक अरिंदम चौधरी के साथ भी इसी तरह की धोखाधड़ी की गई थी। उनकी भी ई-मेल हैक कर उनके परिचितों से रुपयों की मांग किए जाने की जानकारी मिली थी। उन्होंने भी पुलिस को शिकायत दे रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed