{"_id":"63e003c363364846f9037612","slug":"na-sonipat-news-c-17-1-58202-2023-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: ‘देशी बैठक’ के नाम से चल रहा था अवैध अहाता, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: ‘देशी बैठक’ के नाम से चल रहा था अवैध अहाता, सीएम फ्लाइंग ने पकड़ा
Mon, 06 Feb 2023 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 06 Feb 2023 01:00 AM IST
विज्ञापन
कुंडली में अवैध रूप से चल रहा अहाता।
संवाद न्यूज एजेंसी
राई। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने कुंडली स्थित लांडा कॉलोनी व गेडोर कॉलोनी में चलाए जा रहे अवैध अहाते पर छापा मारा। टीम ने वहां से शराब की खाली बोतल बरामद की हैं। संचालकों के पास अहाता चलाने का कोई लाइसेंस नहीं मिला। जिस पर उनके खिलाफ केस दर्ज कराया गया।
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के एसआई सुनील कुमार को सूचना मिली थी कि लांडा कॉलोनी कुंडली में माखन भोग होटल के पास शराब ठेका के साथ देशी बैठक के नाम से अवैध अहाता चल रहा है। उन्होंने आबकारी विभाग के निरीक्षक जयभगवान के साथ छापा मारकर कार्रवाई की। अहाता का निरीक्षण किया तो दुकान की पिछली तरफ सात टेबल लगाई थी और उनके साथ 30 कुर्सी रखी थी। मौके पर 6 लोग शराब पी रहे थे। अलग-अलग ब्रांड की 25 खाली बोतल आबकारी विभाग ने बरामद की। पूछताछ में अंकित शर्मा ने बताया कि उसकी दुकान में चाप, चिकन, ग्रेवी, बटर चिकन, नमकीन, सोडा, शीतलपेय बेचा जाता है। लोग शराब ठेके से शराब खरीदकर यहां पीते हैं। दुकान की जगह किराए पर ले रखी है।
वहीं एसआई सुनील कुमार ने गेडोर कॉलोनी कुंडली में मस्जिद के पीछे शराब ठेका के सामने खुले में स्टाल व झोपड़ी में अवैध शराब अहाता चलने की जानकारी मिली थी। वहां भी आबकारी निरीक्षक जयभगवान के साथ मिलकर छापा मारा। वहां 20-25 लोग बैठकर शराब पी रहे थे। जो पुलिस टीम देखकर भाग गए। स्टाल संचालक रजनीश मौके पर पकड़ा गया। उसने बताया कि दूसरा स्टाल उसके ताऊ का बेटा अनुज का है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।