फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Mustard purchase halted due to fault in moisture measuring machine

Sonipat News: नमी मापक मशीन में गड़बड़ी मिलने पर सरसों की खरीद रुकी

Fri, 31 Mar 2023 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 31 Mar 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Mustard purchase halted due to fault in moisture measuring machine
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। सरकार की ओर से किसानों की सरसों खरीद करने का दावा किया जा रहा है। हैफेड की ओर से सरसों की सरकारी खरीद के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। रोहतक रोड नई अनाज मंडी सरसों लेकर आ रहे किसानों को बिक्री न होने के कारण परेशानी हो रही है। वीरवार को मंडी में नमी मापक यंत्र में गड़बड़ी मिली। किसानों का आरोप है कि जिस मशीन से फसल की नमी मापी गई, उसमें पहले से ही 4 फीसदी नमी का आंकड़ा दर्शाया गया था। ऐसे में जब फसल की नमी मापी गई तो यह 12-13 फीसदी मिली। हैफेड ने नमी ज्यादा बताकर फसल की खरीद रोक दी गई, जबकि वास्तव में फसल की नमी 8-9 फीसदी ही थी। दूसरे यंत्र के साथ नमी मापने पर यह खुलासा हुआ। हैफेड के जिला प्रबंधक ने आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि किसी मशीन में कोई गड़बड़ी नहीं है।
नई अनाज मंडी में वीरवार कई किसान सरसों की फसल लेकर पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि हैफेड कर्मियों ने सरसों की फसल में ज्यादा नमी बताकर फसल खरीद टाल दी। ऐसे में उन्हें शक हुआ तो फिर से नमी की जांच की गई। उन्होंने पाया कि जिस यंत्र से नमी मापी गई थी, उसमें पहले से ही 4 फीसदी नमी डिस्प्ले हो रही थी। ऐसे में जब फसल की नमी मापी गई तो यह 12 या 13 फीसदी मिली। उन्होंने दूसरी मशीन के साथ नमी मापी तो यह 8 या 9 फीसदी ही मिली। किसान समेसिंह, बिजेंद्र ने जब कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने कहा कि पहले यंत्र में खराबी हो सकती है, ऐसे में दूसरा यंत्र दिया गया जिससे फसल की नमी मापी गई। किसानों की शंका को दूर किया गया और निर्धारित नमी मिलने पर उनकी फसल खरीद ली गई।
विज्ञापन

वर्जन
अनाज मंडी में नमी मापक यंत्रों में कोई खराबी नहीं है। मंडी में उनके पास तीन मशीनें रखी है। किसानों को शंका है तो वह मार्केट कमेटी की मशीन से नमी माप सकते हैं। 41 मीट्रिक टन सरसों मंडी में पहुंची, जिसमें से 40 मीट्रिक टन सरसों की खरीद कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उमाकांत शर्मा, जिला प्रबंधक, हैफेड, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed