फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Muskan suicide case: Maternal family declines to press charges; DSP states FIR will not be quashed without investigation.

Sonipat News: पीरबोधी और सुखपुरा डिस्पोज तक 32.55 करोड़ से सुधरेगी सीवर लाइन

Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Muskan suicide case: Maternal family declines to press charges; DSP states FIR will not be quashed without investigation.
रोहतक। जन स्वास्थ्य विभाग ने शहर की सबसे पुरानी और जर्जर मुख्य ट्रंक सीवर लाइनों को नई तकनीक से दुरुस्त करने का फैसला लिया है। इन कार्यों पर कुल 32.55 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इस प्रस्ताव के तहत सुखपुरा चौक से वीटा चौक के पास पेट्रोल पंप तक बिछी 1,000 एमएम आरसीसी एनपी सीवर लाइन को 15.75 करोड़ रुपये की लागत से दुरुस्त किया जाएगा। दूसरी योजना के तहत पठानिया पब्लिक स्कूल के पास शनिवार मंदिर से पीरबोधी डिस्पोजल तक 1,000 एमएम और सिंहपुरा डिस्पोजल से जींद रोड तक 1,400 एमएम की मुख्य ट्रंक सीवर लाइन को ठीक किया जाएगा। इस पर 16.80 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


ये सीवर लाइनें करीब 15 साल पुरानी हैं। जगह-जगह क्रैक और जॉइंट लीकेज के कारण बरसात के दौरान सीवर का पानी सड़कों पर भर जाता है। सुखपुरा, पीरबोधी, सिंहपुरा और जींद रोड क्षेत्र की पुरानी शहर की कॉलोनियों के लोग इससे सबसे अधिक परेशान हैं। विभाग के एसडीओ मुकेश कुमार ने बताया कि काम पूरा होने के बाद सीवर ओवरफ्लो, बदबू और जलभराव की शिकायतों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना खोदाई वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक से होगा काम
उपमंडल अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि समस्या के स्थायी समाधान के लिए बिना खोदाई वाली वाउंड स्पाइरल लाइनिंग तकनीक अपनाई जाएगी। इसमें पुरानी पाइप के अंदर प्लास्टिक और आरसीसी की परत डालकर उसे दुरुस्त किया जाता है। इससे सड़क की खोदाई नहीं करनी पड़ेगी, ट्रैफिक प्रभावित नहीं होगा और काम भी तेजी से पूरा होगा। इससे सीवर लाइन की उम्र करीब 50 साल तक बढ़ाई जा सकेगी।

वर्जन

विभाग की ओर से सुधार कार्यों के टेंडर लगा दिए गए हैं। टेंडर अलॉट होने के बाद अक्तूबर माह से काम शुरू होने की उम्मीद है।

— संजीव कुमार, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed