{"_id":"5f2472b18ebc3e9fa925693a","slug":"murthal-university-will-get-admission-on-merit-basis-will-be-able-to-upload-certificates-from-today-applications-will-be-taken-till-11-sonipat-news-rtk5667196103","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरथल विवि में मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, आज से कर सकेंगे प्रमाण पत्र अपलोड, 11 तक लिए जाएंगे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरथल विवि में मेरिट के आधार पर मिलेगा दाखिला, आज से कर सकेंगे प्रमाण पत्र अपलोड, 11 तक लिए जाएंगे आवेदन
विज्ञापन
मुरथल विवि
- फोटो : Sonipat
सोनीपत। कोरोना संक्रमण के कारण दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विवि मुरथल में एडमिशन के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं कराई जाएगी। डीसीआरयूएसटी में एडमिशन मेरिट लिस्ट के आधार पर मिलेगा। विवि में प्रवेश के लिए अब विद्यार्थी 11 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। एक अगस्त से विद्यार्थी अपने प्रमाण पत्र अपलोड कर सकेंगे।
वीसी प्रो. राजेंद्र अनायत ने कहा कि विवि में प्रवेश प्रक्रिया के लिए विवि में आने की कोई आवश्यकता नहीं होगी। घर बैठकर ही विद्यार्थी प्रवेश प्रक्रिया का कार्य पूर्ण कर सकते हैं। कोरोना महामारी के चलते विवि प्रशासन ने दूसरी बार आवेदन की तिथि को बढ़ाने का निर्णय लिया है। मुरथल विवि में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थी अब 11 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विद्यार्थी 1 अगस्त से अपने प्रमाण पत्र अपलोड कर सकते हैं। प्रमाण पत्र अपलोड करने की अंतिम तिथि 11 अगस्त होगी। इसका लिंक विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध है। विवि में प्रवेश प्रक्रिया के लिए शैक्षणिक अधिष्ठाता प्रो. राजकुमार के नेतृत्व में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई थी, जिसमें परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ व रूसा के निदेशक प्रो. पवन दहिया को शामिल किया गया था।
डुअल डिग्री में एडमिशन के लिए ऐसे बनेगी मेरिट
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ ने कहा कि विवि में डुअल डिग्री के 6 प्रोग्राम में मेरिट के आधार पर प्रवेश मिलेगा। कक्षा 12 के आधार पर फिजिक्स विषय में डुअल डिग्री के लिए मेरिट फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ और इंग्लिश के अंकों के आधार पर बनेगी, जबकि केमिस्ट्री के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, इंग्लिश, मैथ व बायोलॉजी में से सर्वश्रेष्ठ अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाएगी। डुअल डिग्री बॉयोटेक्नोलॉजी की मेरिट के लिए फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी व इंग्लिश में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ ने कहा कि डुअल डिग्री मैथ में प्रवेश के लिए मैथ व इंग्लिश विषय के अंकों को जरूर शामिल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दो सर्वश्रेष्ठ प्राप्त करने वाले विषय के अंकों को भी शामिल किया जाएगा। डुअल डिग्री मैनेजमेंट में प्रवेश के लिए इंग्लिश के अतिरिक्त तीन सर्वश्रेष्ठ विषय के अंकों को शामिल किया जाएगा। डुअल डिग्री इंग्लिश में प्रवेश के लिए इंग्लिश के विषय अंक अनिवार्य रूप से शामिल रहेंगे, इसके अतिरिक्त तीन सर्वश्रेष्ठ विषय के अंकों को शामिल किया जाएगा।
परीक्षा नियंत्रक प्रो. एमएस धनखड़ ने कहा कि स्नातकोत्तर में प्रवेश के लिए भी मेरिट ही आधार रहेगी। एम.टेक में प्रवेश का मुख्य आधार गेट स्कोर रहेगा। उसके बाद विद्यार्थी के क्वालीफाइंग परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनेगी। जिन विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम अभी नहीं आया है, उनकी मेरिट लिस्ट अंतिम सेमेस्टर से पूर्व की परीक्षा के आधार पर तैयार की जाएगी।
---