फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal University: Strike of academic and non-academic staff continues, work stalled

मुरथल विवि : शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारियों का धरना जारी, कामकाज रहा ठप

Fri, 23 Aug 2024 09:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 Aug 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
Murthal University: Strike of academic and non-academic staff continues, work stalled
सोनीपत के मुरथल स्थित डीसीआरयूएसटी में अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्म
सोनीपत। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीसीआरयूएसटी), मुरथल की शिक्षक यूनियन डीक्रूटा ने आरोप लगाया कि कुलपति के अड़ियल रवैये के कारण शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों में रोष है। कुलपति की कार्यशैली से शिक्षक, कर्मचारी, शोधार्थी व विद्यार्थी सभी परेशान हैं। मांगों को लेकर 45 दिनों से अनिश्चितकालीन धरना जारी है, लेकिन कुलपति ने आज तक समाधान को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है। महज निजी हितों की पूर्ति के लिए आए हुए हैं।
विज्ञापन

डीक्रूटा प्रधान डाॅ. अजय कुमार के नेतृत्व में शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को भी जारी रहा। डाॅ. अजय कुमार ने कहा कि कुलपति अड़ियल रवैया अपनाए हुए हैं। इस कारण पूरा दिन विश्वविद्यालय का कामकाज ठप रहा है। उन्होंने कहा कि कुलपति का विवि के विकास से कोई लेना देना नहीं है। वह हरियाणा विधानसभा में पास विवि एक्ट की धज्जियां उड़ाते हुए मनमर्जी के निर्णय ले रहे हैं। डीक्रूटा प्रधान ने कहा कि विवि में मूलभूत सुविधाओं पर कुलपति का कोई भी ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि विवि को बचाने के लिए शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों का धरना लगातार जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन करने वालों में उप प्रधान डाॅ. अनिल यादव, डाॅ. ममता भगत, गैर शिक्षक यूनियन उपप्रधान सुरेश कुमार, राजकुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed