{"_id":"6108438a8ebc3e844136c677","slug":"murthal-road-constraction-work-stoped-due-to-rain-water-sonipat-news-rtk6197960155","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का पानी भरने से मुरथल रोड का निर्माण कार्य अटका, 31 तक बढ़ाई डेडलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का पानी भरने से मुरथल रोड का निर्माण कार्य अटका, 31 तक बढ़ाई डेडलाइन
विज्ञापन
मुरथल रोड पर निर्माण कार्य स्थल पर भरा बारिश का पानी
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। शहर में मुरथल रोड से आवागमन करने वाले करीब 40 हजार वाहन चालकों व यात्रियों की परेशानी एक माह और बढ़ गई है। ड्रेन नंबर छह से विकास नगर तक सीवर लाइन बिछाने के बाद डेढ़ माह पहले यहां सड़क निर्माण कार्य शुरू किया गया था। सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने के लिए 31 जुलाई तक का समय दिया गया था, लेकिन इस बीच आई बारिश ने सड़क निर्माण के कार्य को अटका दिया है। पहले चरण में 1800 मीटर तक बनने वाली सड़क के निर्माण की डेडलाइन को एक माह बढ़ाना पड़ रहा है। ऐसे में वाहन चालकों के साथ सड़क किनारे के दुकानदारों को भी एक माह बाद ही राहत मिल सकेगी।
शहर में सीवर व्यवस्था की बदहाल स्थिति को सुधारने के लिए निगम की तरफ से एक एजेंसी को 106 करोड़ रुपये का टेंडर अलॉट किया गया था। उसी कड़ी में मुरथल रोड पर वर्ष 2019 में सीवर लाइन बिछाने का काम शुरू हुआ था। जून में एजेंसी की ओर से मुरथल रोड पर 10 फुट गहरी सीवर लाइन बिछाने काम पूरा कर दिया गया है। मुरथल रोड पर सीवर लाइन बिछाने को सड़क उखाड़े जाने की एवज में निगम की ओर से पीडब्ल्यूडी को 3.85 करोड़ रुपये जमा करवाए गए थे। डेढ़ माह पहले ही लोक निर्माण विभाग ने अग्रसेन चौक से लेकर विकास नगर तक मार्ग का पुनर्निर्माण शुरू किया था, लेकिन अब बारिश के वजह से 15 दिन से निर्माण कार्य रुका हुआ है। ऐसे में निर्माण कार्य स्थल से बारिश के पानी की निकासी नहीं हो पाई है। यहां के दुकानदार सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं।
यह बोले दुकानदार
नगर निगम की ओर से सीवर लाइन बिछा दी गई। अब यहां पर सड़क निर्माण कार्य किया जा रहा था, लेकिन 15 दिन से निर्माण कार्य फिर से ठप है। ऐसे में 31 जुलाई तक सड़क निर्माण कार्य करने पूरा लक्ष्य रखा गया था। अब बारिश का बहाना बनाकर काम बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
- नवीन कुमार, मेडिकल स्टोर संचालक
-
मुरथल रोड पर निर्माण कार्य फिर से ठप होने से परेशानी हो रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को बारिश के खत्म होते हुए निर्माण कार्य स्थल से पानी निकासी करवाकर दोबारा काम शुरू कराया जाना चाहिए। मुरथल रोड वन वे होने से हादसे होते रहते हैं।
- अभिषेक, दुकानदार
-
मुरथल रोड पर बारिश का पानी भरने से निर्माण कार्य रुक गया। ऐसे में आसपास के दुकानदारों व राहगीरों को परेशानी हो रही है। अधिकारी मुरथल रोड से पानी निकासी नहीं करवा रहे हैं। पानी निकासी समय पर नहीं कराई तो मिट्टी धंसनी शुरू हो जाएगी।
- महेंद्र, राहगीर
मुरथल रोड का निर्माण होते-होते दो साल बीत चुके हैं। निर्माण कार्य में तेजी लाने के लिए अधिकारियों को कई बार शिकायत कर चुके हैं। पहले नगर निगम के ठेकेदार ने सीवर लाइन बिछाने में देरी की और बारिश के दौरान निर्माण कार्य स्थल पर पानी भरने से पीडब्ल्यूडी ने निर्माण रोक दिया है। - राजेश, निवासी मुरथल रोड
पीडब्ल्यूडी के अधिकारी मुरथल रोड पर निर्माण कार्य स्थल पर पानी भरने का बहाना बना रहे हैं। जिन स्थानों से पानी की निकासी हो चुकी है, वहां पर निर्माण दोबारा शुरू कर देना चाहिए, ताकि निर्माण कार्य पूरा होने के लिए लोगों को राहत मिल सके।
- रामजीलाल, दुकानदार
वर्जन
मुरथल रोड पर निर्माण कार्य स्थल पर बारिश का पानी भर गया है। कई जगहों पर कीचड़ होने के कारण निर्माण कार्य को रोकना पड़ा। 1800 मीटर सड़क का 31 जुलाई तक निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा था, लेकिन बारिश की वजह से मजबूर निर्माण कार्य रोकना पड़ गया। बरसात का सीजन खत्म होने पर 31 अगस्त से पहले निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
- पंकज गौड़, एक्सईएन, लोक निर्माण विभाग