फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal police station in-charge's vehicle was stopped by a tractor and obscene gestures were made.

Sonipat News: मुरथल थाना प्रभारी की गाड़ी को ट्रैक्टर अड़ाकर रोका, किए भद्दे इशारे

Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 02 Oct 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
Murthal police station in-charge's vehicle was stopped by a tractor and obscene gestures were made.
सोनीपत। गांव मेहंदीपुर यमुना बांध पर मुरथल थाना प्रभारी की सरकारी गाड़ी के आगे एक व्यक्ति ने अपना ट्रैक्टर अड़़ा दिया। आरोप है कि उनका रास्ता रोककर भद्दे इशारे किए गए। थाना प्रभारी के बयान पर पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मुरथल थाना प्रभारी जसपाल सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर एक कॉल आई थी। जिसमें उसने खुद को मेहंदीपुर निवासी रविंद्र बताते हुए कहा था कि वह फौज में है। उन्हें पता लगा कि खेत में उनके पिता आजाद झगड़ा कर रहें हैं। जिस पर वह मेहंदीपुर गांव की तरफ जा रहे थे। जब वह यमुना बांध की तरफ आगे चले तो सामने से एक ट्रैक्टर ट्राली आती दिखाई दी। पुलिस की गाड़ी को देखकर चालक ने बीच रास्ते में ही ट्रैक्टर रोक दिया। उसने पुलिस की तरफ अभद्र इशारे किए और भाग गया। जब जांच की तो ट्रैक्टर का मालिक संदीप मिला। ट्रैक्टर को ध्रुव चला रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed