फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murthal Highway Blind Murder exposed - Deepak was murdered by associates due to some transaction, one caught and two are searched.

Sonipat News: मुरथल हाईवे ब्लाइंड मर्डर का पर्दाफाश - साथियों ने लेनेदेन के चक्कर में की दीपक की हत्या, एक काबू दो की तलाश

Sun, 14 Apr 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sun, 14 Apr 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Murthal Highway Blind Murder exposed - Deepak was murdered by associates due to some transaction, one caught and two are searched.
सोनीपत के गांव मुरथल के युवक की हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत में पेश करने लेकर आई
राई/सोनीपत। गांव मुरथल के युवक को उसके साथियों ने ही घर के पास से मुरथल हाईवे स्थित खंडहर कमरे में ले जाकर मौत के घाट उतारा था। ब्लाइंड मर्डर से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव मुरथल निवासी गुलाब सिंह है। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। मामले में मुख्य आरोपी विकास व एक अन्य की तलाश की जा रही है। विकास के हनीमून के दौरान युवक अपनी परिचित (अब पत्नी) को साथ लेकर घूमने गया था। उस दौरान हुए खर्च को लेकर दोनों साथियों में मनमुटाव हो गया था। आरोप है कि उसी के चलते हत्या की गई है।
विज्ञापन


गांव मुरथल निवासी सतीश कुमार ने बताया था कि उनका बेटा दीपक (22) घर से 9 अप्रैल को कपड़े धोने का सर्फ लाने के लिए निकला था। उसके बाद बेटा घर पर नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद आ रहा था। उन्होंने 10 अप्रैल को मामले की शिकायत मुरथल थाना पुलिस को दी थी। बाद में युवक का शव मुरथल के पास स्थित मिष्ठान भंडार के पीछे बने एक खंडहर कमरे में मिला था। शव क्षत-विक्षत अवस्था में मिला था। उसकी पहचान दीपक के रूप में हुई थी। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़ दी थी। दीपक की सालभर पहले शादी हुई थी और उसकी 16 दिन की बेटी है। पुलिस ने मामले में जांच की तो पता लगा कि घटना के दिन दीपक अपने साथी गुलाब के साथ देखा गया था। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गुलाब सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने बताया कि विकास के साथ रुपये के लेनदेन में दीपक की हत्या की गई। मामले में विकास के साथ अमित का नाम भी सामने आया है। पुलिस दोनों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

घूमने जाने के दौरान खर्च हुए रुपये को लेकर थी रंजिश

दीपक के परिजनों ने बताया कि विकास ने प्रेम विवाह किया था। इसमें उनका बेटा दीपक गवाही था। बाद में विकास अपनी पत्नी के साथ हनीमून पर मनाली गया था। बेटा दीपक भी अपनी परिचित (अब पत्नी) को साथ लेकर घूमने गया था। वहां पर करीब 50 हजार रुपये खर्च हुए थे। इसमें से 20 हजार रुपये विकास उनके बेटे से मांग रहा था। इसे लेकर उनके घर आकर भी धमकाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन

गांव मुरथल के युवक की हत्या के मामले से पर्दा उठाते हुए एक आरोपी का गिरफ्तार किया गया है। उसे अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया गया है। विकास के साथ कितने रुपये का लेनदेन था यह गिरफ्तारी के बाद पता लगाया जाएगा। हनीमून के दौरान घूमने जाने की सच्चाई भी गिरफ्तारी के बाद सामने आएगी।

इंस्पेक्टर जसपाल सिंह, थाना प्रभारी, मुरथल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed