फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder, wife, burnt, statement

पति ने डीजल डालकर जिंदा जलाया, मौत से पहले महिला ने न्यायाधीश के सामले दर्ज कराए बयान

Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 12:02 AM IST
विज्ञापन
murder, wife, burnt, statement
सोनीपत। गांव बड़वासनी में पति ने महिला पर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसी महिला की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। महिला ने मौत से पहले न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज कराया है। उसने पति पर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है। महिला के बयान के आधार पर सदर थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला आरोपी की दूसरी पत्नी थी। उसने पहली पत्नी को तलाक देने के बाद दूसरी शादी की थी।
विज्ञापन

गांव बड़वासनी की रहने वाली स्वीटी (24) को गंभीर रूप से झुलसने के कारण शुक्रवार देर शाम पीजीआई रोहतक में भर्ती कराया गया था। महिला ने पीजीआई में न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए बयान में कहा कि उसके पति भूपेंद्र ने उस पर डीजल डालकर आग लगा दी। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई। उस पर आग शुक्रवार देर शाम करीब पांच बजे लगाई थी। उसे बाद में गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में न्यायाधीश के सामने बयान दर्ज कराने के बाद महिला बेसुध हो गई। वह आग लगाने के कारणों के बारे में जानकारी नहीं दे सकी। शनिवार शाम को उसकी पीजीआई में मौत हो गई। सदर थाना सोनीपत पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने स्वीटी के न्यायाधीश के सामने दर्ज कराए। बयान के आधार पर उसके पति भूपेंद्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही जलाने के कारणों का पता लग सकेगा।
विज्ञापन

आरोपी ने महिला से की थी दूसरी शादी
मामले के जांच अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी भूपेंद्र ने स्वीटी से तीन साल पहले दूसरी शादी की थी। भूपेंद्र इससे पहले एक अन्य महिला से शादी कर चुका है। जिससे उसे दो बच्चे हैं। उसने पहली पत्नी से तलाक ले लिया था। अब आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही पता लग सकेगा कि किन कारणों के चलते हत्या की वारदात को अंजाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
महिला को जलाकर मारने का मामला सामने आया है। जिस पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले से पर्दा उठाया जाएगा।
- सुनील कुमार, थाना प्रभारी, सदर सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed