{"_id":"5d5d9e8b8ebc3e6c436fff54","slug":"murder-sonipat-news-rtk513079967","type":"story","status":"publish","title_hn":"पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पश्चिमी यमुना लिंक नहर में हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव बरामद
विज्ञापन
खरखौदा (सोनीपत)। गांव हलालपुर के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में पुलिस ने हत्या कर फेंका गया व्यक्ति का शव बरामद किया है। व्यक्ति के मुंह व हाथों पर रस्सी बंधी थी। व्यक्ति का शव नाहरी के युवक की तलाश के दौरान मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के लिए भेज दिया। शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
गांव नाहरी का विशाल उर्फ सोनू रविवार की शाम को गांव के पास से गुजरने वाली पश्चिमी यमूना लिंक नहर में डूब गया था। जिसके बाद से उसकी तलाश को प्रयास किया जा रहा है। विशाल के परिजन जब उसे नहर में ढूंढ रहे थे तो इसी दौरान उन्हें नहर में एक शव दिखाई दिया। शव क्षत-विक्षत अवस्था में था। उसकी पहचान होना मुश्किल है। मामले की सूचना पुलिस को देने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। व्यक्ति के मुंह पर रस्सी बंधी होने के साथ ही उसके हाथों को भी बांधा गया था। जिससे साफ है कि किसी ने रस्सी से बांधकर नहर में फेंका है और डूबने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने शनाख्त की कोशिश की, लेकिन व्यक्ति का चेहरा पहचान के लायक नहीं था। व्यक्ति के शरीर पर एक टी-शर्ट व नीली पेंट थी। पहचान नहीं होने पर पुलिस ने शव को सामान्य अस्पताल, सोनीपत के शव गृह में रखवा दिया। पुलिस ने लापता विशाल के भाई विक्रम के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या व शव को खुर्द-बुर्द करने का मामला दर्ज कर लिया है।
आसपास के थानों से जानकारी जुटा रही पुलिस
पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ ही अन्य थानों से लापता लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। जिससे शव की पहचान हो सके।
विज्ञापन
नहर में हत्या कर फेंके गए शव की शनाख्त के लिए आसपास के थानों में गुमशुदगी की शिकायतों का पता करवाया जा रहा है। वहीं नाहरी गांव के लापता युवक की भी तलाश जारी है।
-संजय कुमार, सैदपुर चौकी प्रभारी।