फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   murder of youth by cusin brother

चाची को ईंट ले जाने से रोका तो चचेरे भाइयों ने चाकू से हमला कर की युवक की हत्या

Tue, 22 Oct 2019 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
murder of youth by cusin brother
धानकान बस्ती में युवक की हत्या के बाद रोष जताती युवक की मां, भाई और परिजन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। शहर की धानकान बस्ती में छत से ईंट उठाने को लेकर हुई कहासुनी में चाकू से हमला कर सगे दो भाइयों मनोज और पवन को घायल करने के मामले में एक युवक की महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में मौत हो गई। उसके भाई की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृत मनोज के घायल भाई के बयान पर तीन चचेरे भाइयों समेत नौ हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वारदात से गुस्साएं युवक के परिजनों ने मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के सामने जाम लगा दिया। सिटी थाना प्रभारी ने आधा घंटे बाद लोगों को समझाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

धानकान बस्ती निवासी पवन ने पुलिस को बताया कि उनकी छत पर ईंट रखी हुई थी। उनके पड़ोस में रहने वाली उसकी चाची पूनम रविवार को उनके घर की छत से ईंट उठाकर ले जाने लगी, जिस पर उन्होंने उसे ईंट उठाने से मना कर दिया था। पवन ने बताया कि इसी रंजिश में सोमवार दोपहर को जब वह गली में थे तो उसका चचेरा भाई अजय, वजय उर्फ सुक्खा और धन्नू उर्फ सूर्या, चाची पूनम के साथ ही सचिन उर्फ बिहारी, विक्की देवी, संतरा, धामू और खानपुर निवासी बिंद्र ने उन पर हमला कर दिया था। विजय ने उसके भाई पर चाकू से वार कर दिए थे। साथ ही अजय और सचिन ने उस पर चाकू से हमला कर दिया था। हमलावरों ने उसकी मां को भी घायल कर दिया था। जिस पर उसके पिता ने मौके पर पहुंचकर उन्हें अस्पताल में पहुंचाया था। जहां से दोनों भाइयों को खानपुर रेफर कर दिया था। खानपुर में देर रात मनोज की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मामले में नौ हमलावरों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

परिजनों ने मुरथल रोड पर लगाया जाम
मनोज की हत्या से गुस्साए परिजनों ने सुबह नौ बजे मुरथल रोड पर मुखी अस्पताल के पास जाम लगा दिया। जाम से कुछ देर में ही वाहनों की कतार लग गई, जिस पर पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर दूसरे स्थानों से निकाला। जाम की सूचना के बाद पहुंचे सिटी थाना प्रभारी सत्यवान ने मृतक के परिजनों को समझाकर जाम खुलवाया। उन्होंने जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन पहले ही हुई थी मनोज की सगाई
हमले में मारे गए मनोज की रविवार को ही सगाई हुई थी। जिसके बाद से परिवार में खुशी का माहौल था। परिजनों का क्या पता था कि एक दिन बाद ही उसकी हत्या कर दी जाएगी। घटना के बाद से परिजनों का रोकर बुरा हाल था। मनोज की मां बार-बार बेसुध हो रही थी। परिजनों ने बताया कि दोनों भाई सब्जी मंडी में मेहनत मजदूरी करते थे।
लोगों का आरोप- हमलावर आए दिन करते रहते हैं मोहल्ले में मारपीट
लोगों ने आरोप लगाया कि आए दिन हमलावर युवक किसी न किसी से झगड़ा करते रहते हैं। वे मामूली कहासुनी पर लोगों को पीट देते हैं। घटना के बाद से हमलावर अपने घर पर ताला लगाकर फरार हैं। परिजनों ने जल्द उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।

आरोपियों को पकड़ने के लिए दी जा रही दबिश
धानकान बस्ती में चाकू लगने से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में नौ के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। हमलावरों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
रामकुमार, चौकी प्रभारी ओल्ड चौकी सोनीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed