फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of young man in Sonipat, Attacked with bullets and knife, threatened three villagers who came to rescue

सोनीपत में खेल देखने गए युवक की हत्या: गोलियां मारकर व चाकू से किया हमला, बचाव में आए तीन ग्रामीणों को धमकाया

Thu, 28 Sep 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Thu, 28 Sep 2023 11:55 AM IST
सार

सोनीपत में साइकिल का खेल देखने गए युवक की रंजिशन हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को गांव मोहाना में देर रात अंजाम दिया गया। इस मामले में गांव के रहने वाले युवकों पर हमला करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Murder of young man in Sonipat, Attacked with bullets and knife, threatened three villagers who came to rescue
मौके पर मौजूद जांच अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत के गांव मोहाना में वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने गए युवक की रंजिश के चलते गोलियों व चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक के पिता ने गांव के ही सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। हत्या को पांच साल पहले गांव में हुए हत्याकांड से जोड़कर देखा जा रहा है। जिसमें घटनास्थल पर गोली लगने से मृतक के भाई सुनील व गांव के दो सगे भाइयों की जान गई थी। मामले में मृतक युवक भी नामजद हुआ था।

विज्ञापन


बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था
गांव मोहाना निवासी बलबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उनका बेटा आनंद (31) बुधवार रात को गांव के वृद्धाश्रम के पास साइकिल का खेल देखने के लिए गया था। रात साढ़े दस बजे गांव के रोहताश ने उन्हें जानकारी दी कि आनंद की गोलियां व चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। उन्होंने बताया कि गांव के दीपक उर्फ मठोरी, दीपक कुमार, सागर, लक्ष्य, अमन व संदीप ने गोलियां मारकर व चाकू से हमला कर आनंद की हत्या कर दी है। जब रोहताश, आर्यन व सुनील ने बचाव का प्रयास किया तो उनकी तरफ फायर कर दिया। जिससे वह मौके से भाग निकले। जब वह मौके पर पहुंचे तो उनके बेटे का शव खून से लथपथ पड़ा था। उन्होंने आरोप लगाया कि उनके बेटे की हत्या कुलदीप ने षड्यंत्र रचकर कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पांच साल पहले हुई हत्याओं से जोड़कर देखा जा रहा मामला
गांव मोहाना में 4 अगस्त, 2018 को प्लॉट में लेटे बिजेंद्र उर्फ विजय पर रंजिश के चलते गांव के ही सुनील पर गोली चलाने का आरोप लगा था। तब विजय ने सुनील के साथ हाथापाई कर दी थी। जिसमें सुनील को भी गोली लगी थी। इसी बीच मौके पर पहुंचे विजय के भाई प्रदीप पर भी सुनील पर गोली चलाने का आरोप लगा था। जिसमें तीनों घायलों को पीजीआई में ले जाया गया था। जहां तीनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में विजय की परिवार की महिला दीपा के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। मामले में बुधवार रात को मौत के घाट उतारे गए आनंद को भी नामजद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed