फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder of five thousand rupees.

5000 रुपये को लेकर हुई थी कहासुनी, इसी की रंजिश में कर दी थी हत्या

Sat, 25 Jul 2020 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
Murder of five thousand rupees.
सोनीपत। गांव शहजादपुर में रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गए युवक की तेजधार हथियार व लाठी-डंडों से पीटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी गांव शहजादपुर का रहने वाला सुरेंद्र है। आरोपी के 5000 रुपये निकल गए थे। उसे पैसे निकालने का शक दीपक था। उससे पैसे मांगने पर उनकी कहासुनी हो गई थी। जिसकी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

गांव शहजादपुर निवासी अमरदीप ने वीरवार को पुलिस को बताया था कि उसका भाई दीपक शर्मा (32) बुधवार रात को स्कूल के ग्राउंड में घूमने गया था। इसी दौरान उसे गांव के सुरेंद्र, उसके बेटे धमू व एक अन्य ने पकड़ लिया था। सुरेंद्र व एक अन्य ने लाठी डंडों व धमू ने तेजधार हथियार से वार कर उसके भाई दीपक शर्मा को घायल कर दिया था। इसी बीच जब वह आवाज सुनकर ग्राउंड पर पहुंचा और शोर मचाया तो आरोपी फरार हो गए थे। वह अपने भाई को लेकर अस्पताल गया तो वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मामले में कार्रवाई करते हुए सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार की टीम ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ करने के साथ ही मामले में अन्य आरोपियों की तलाश करेगी।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया है कि दीपक उसका दोस्त था। उसके 5000 रुपये निकल गए थे। जिस पर उसने पैसे निकालने का शक दीपक पर लगाते हुए उससे पैसे देने की मांग कर डाली थी। हालांकि इस पर उनकी कहासुनी हो गई थी। इसी रंजिश में वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed