फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Murder in Sonipat, Young man stabbed to death, deceased used to work labourer along with his family

सोनीपत में मर्डर: युवक की चाकू से गोदकर हत्या, परिवार के साथ मजदूरी का काम करता था मृतक; झाड़ियों में मिला शव

Tue, 02 Jul 2024 10:32 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Tue, 02 Jul 2024 10:32 AM IST
सार

सोनीपत में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक की हत्या चाकूओं से गोदकर की गई है। मृतक की पहचान राकेश सोनीपत के ज्ञान नगर का रहने वाले रूप में हुई है। युवक का शव सोनीपत के सेक्टर 14 के पास एक निजी स्कूल के सामने झाड़ियां में मिला है।

विज्ञापन
Murder in Sonipat, Young man stabbed to death, deceased used to work labourer along with his family
मौके की तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के सेक्टर-14-15 के आउटर पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने युवक की चाकू से 10 से अधिक वार कर बेरहमी से हत्या कर दी। हमलावरों ने युवक का गला भी रेत रखा है। सुबह राहगीर ने सडक़ किनारे बाइक पड़ी देख मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सेक्टर-27 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने किसी से रंजिश होने से मना किया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


ज्ञान नगर निवासी राकेश कुमार अपने भाई साथ मिलकर गत्ते की खरीद फरोख्त का काम करते थे। परिजन नानद चंद ने बताया कि राकेश रात को खाना खाने के बाद घर पर ही था। देर रात 11 बजे राकेश के मोबाइल पर कॉल आई थी। जिस पर वह बातचीत करने लगा। इसके बाद वह सो गए। सुबह उन्हें सूचना मिली कि आउटर रोड पर राकेश का शव पड़ा है। वह मौके पर पहुंचे तो देखा कि राकेश की किसी ने हत्या कर रखी है। उन्होंने पुलिस ने न्याय की गुहार लगाई। साथ ही परिवार से किसी की रंजिश नहीं होने की बात कही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरीर पर चाकू से 10 से अधिक वार
राकेश के शरीर पर चाकू के 10 से अधिक वार मिले है। उनका गला भी रेता गया है। जिस पर मौत के बाद शव को झाडिय़ों में फेंक दिया गया। पुलिस ने घटनास्थल के पास सडक़ किनारे चाकू भी बरामद किया है। जिस पर खून के निशान है। पुलिस को संदेह है कि उसी चाकू से वार कर हत्या की गई है।


परिजन बोले नहीं किसी से रंजिश, गत्ते की करते थे खरीद फरोख्त
परिवार के सदस्यों ने बताया कि उनकी किसी से रंजिश नहीं है। राकेश व उनके भाई पुराना गत्ता खरीदकर उसे बेचते थे। रात को भी दोनों भाई घर आकर खाना खाकर ले गए थे। मोबाइल पर बातचीत करते हुए राकेश कब घर से निकला किसी को पता नहीं है।

अधिकारी के अनुसार
युवक का शव सडक़ किनारे झाडिय़ों में मिला है। युवक के शरीर पर चाकू से वार के निशान है। चाकू भी बरामद किया गया है। पुलिस कई पहलू पर जांच कर रही है। परिजनों के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाएगा। -इंस्पेक्टर जय भगवान, थाना प्रभारी, सेक्टर-27।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed