फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipality imposed a fine of Rs 9 lakh 34 thousand on the contractor for laxity in construction work.

Sonipat News: निर्माण कार्य में ढिलाई बरतने पर नगर पालिका ने ठेकेदार पर 9 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया

Fri, 29 Sep 2023 01:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:47 AM IST
विज्ञापन
Municipality imposed a fine of Rs 9 lakh 34 thousand on the contractor for laxity in construction work.
गन्नौर। नगरपालिका ने मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बैडमिंटन हाॅल का निर्माण कार्य समय पर पूरा न होने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया है। साथ ही ठेकेदार पर 9 लाख 34 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ठेकेदार को बैडमिंटन हाॅल का कार्य पूरा करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दे रखा है।
विज्ञापन

अगर ठेकेदार 30 सितंबर तक कार्य पूरा नहीं करता है तो ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा। इससे पहले भी ठेकेदार को नपा अधिकारियों ने दो बार नोटिस दिया है। जिसमें ठेकेदार ने एक नोटिस का जवाब दिया था और 120 दिन का समय लेते हुए दोबारा से काम शुरु कर दिया था, लेकिन अब 45 दिनों से बैडमिंटन हॉल का काम बंद पडा है। जिसके चलते ठेकेदार को पूरा करने के लिए 30 सितंबर का समय दिया गया है। बैडमिंटन हाॅल में 4 कोर्ट बनाए जाने हैं, जिससे स्थानीय व बाहरी खिलाडियों को इसका लाभ मिलेगा और उन्हें कहीं बाहर नही जाना पडेगा।
विज्ञापन


सांसद रमेश कौशिक ने 2 फरवरी 2019 को लगभग 93 लाख रुपये की लागत से बनने वाले बैडमिंटन हाॅल की आधारशिला रखी थी। लगभग 4 साल बीत जाने के बाद भी अब तक 80 फीसदी काम हो सका है। ठेकेदार की ओर से बार-बार काम रोक दिया जाता है। अब नगरपालिका ने ठेकेदार को 30 सितंबर का समय देते हुए काम पूरा करने के लिए नोटिस दिया है। अगर कंपनी 30 सितंबर तक कार्य पूरा नहीं करती तो नगरपालिका की ओर से कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा। पालिका की ओर से ठेकेदार को 80 फीसदी कार्य की लगभग 68 लाख रुपये की पेमेेंट की जा चुकी है। अब बचे हुए 20 फीसदी कार्य को पूरा करने के लिए नया टेंडर लगाया जाएगा, जिससे बैडमिंटन हाल समय पर बनाया जा सके।
राहुल मोर, पालिका अभियंता, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed