फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal employees protest against non-fulfillment of their demands

Sonipat News: मांग पूरी न होने के विरोध में नगर निगम कर्मचारियों का प्रदर्शन

Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 21 Aug 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
Municipal employees protest against non-fulfillment of their demands
फोटाे 02: सोनीपत नगर निगम कार्यालय से जुलूस के दौरान नारेबाजी करते सफाई कर्मी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। मांगें पूरी नहीं होने के विरोध में नगर निगम के कर्मचारियों ने बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप हाथों में काले झंडे और तख्तियां लेकर शहर में रोष मार्च निकाला। कर्मचारियों ने मांगें पूरी न होने पर बड़े पैमाने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के इकाई प्रधान भारत कंडेरा ने कहा कि सरकार और विभाग बीच कई बार बातचीत व समझौतों के बाद भी उनकी मांमें नहीं पूरी की जा रही हैं। आठ फरवरी 2023 को गठित कमेटी में उपायुक्तों के स्थान पर पालिका, परिषद आयुक्त और नगर निगम आयुक्त को शामिल करने, सफाई दरोगा को पेट्रोल और मोबाइल का खर्च देने, अनुबंध पर काम कर रहे कर्मचारियों को वर्दी की जगह वर्दी भत्ता देने की उनकी प्रमुख मांगें हैं।
विज्ञापन

कहा कि शहरी स्थानीय निकाय मंत्री के साथ हुई बैठक में फायर कर्मचारियों के लिए गए फैसलों को लागू किया जाए। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रधान राजाभाई ने बताया कि कर्मचारी 21 अगस्त को नगर पालिका, परिषद, निगम और फायर कर्मचारी क्रमिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके बाद 10 और 11 सितंबर को प्रदेश के सभी विधायकों को मांगपत्र सौंपेंगे।

26 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे। इसके बाद 18 अक्तूबर को कुरुक्षेत्र में मुख्यमंत्री के कैंप कार्यालय धरना देंगे। इस दौरान दीपक, विशाल, सनी, त्रिलोक, भारत और महिला सब-कमेटी प्रधान कमलेश, बबीता, कांता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed