फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Municipal elections: Mayor and councilor candidates can file nominations from April 21

निगम चुनाव : मेयर व पार्षद उम्मीदवार 21 अप्रैल से दाखिल कर सकेंगे नामांकन

Sat, 18 Apr 2026 01:58 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
Municipal elections: Mayor and councilor candidates can file nominations from April 21
सोनीपत। हरियाणा राज्य चुनाव आयोग की ओर जारी अधिसूचना के तहत नगर निगम के सभी 22 वार्डों के लिए चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सुभाष चंद्र ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार संपन्न करवाई जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि नामांकन पत्र 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक प्रतिदिन प्रात 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक निर्धारित स्थानों पर स्वीकार किए जाएंगे। वार्ड नंबर 1 से 7 के लिए जिला राजस्व अधिकारी के कोर्ट रूम, वार्ड 8 से 14 के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कोर्ट रूम, वार्ड 15 से 22 के लिए बीडीपीओ, सोनीपत कार्यालय में नामांकन पत्र जमा किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच 27 अप्रैल को प्रात 11ः30 बजे से उपमंडल अधिकारी (नागरिक) के कोर्ट रूम में की जाएगी। उम्मीदवार 28 अप्रैल को प्रात 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक अपने नामांकन वापस ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसी दिन दोपहर तीन बजे के बाद चुनाव चिह्नों का आवंटन किया जाएगा। एसडीएम ने बताया कि 28 अप्रैल को ही प्रत्याशियों की सूची व मतदान केंद्रों की सूची भी प्रकाशित कर दी जाएगी। मतदान 10 मई को प्रात 8 बजे से सायं 6 बजे तक होगा।

यदि आवश्यक हुआ तो पुनर्मतदान 12 मई को इसी समयावधि में कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि मतगणना 13 मई को प्रात 8 बजे से उपायुक्त नेहा सिंह की ओर से निर्धारित केंद्र पर शुरू होगी तथा मतगणना पूर्ण होते ही परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed