{"_id":"67a675023e5ce02e5a0726af","slug":"municipal-elections-list-of-candidates-will-be-released-by-february-11-sonipat-news-c-197-1-snp1003-131986-2025-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"निकाय चुनाव: 11 फरवरी तक जारी होगी उम्मीदवारों की सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निकाय चुनाव: 11 फरवरी तक जारी होगी उम्मीदवारों की सूची
Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 08 Feb 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर 8 फरवरी को जिला स्तर पर कोर कमेटी पैनल तैयार किया जाएगा। 9 फरवरी को स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित होगी। 10 और 11 फरवरी को केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा कर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली शुक्रवार को सेक्टर-8 स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार को 10 साल हो चुके हैं और पार्टी अब निकाय चुनाव में विकास कार्यों के आधार पर जीत हासिल करेगी। अमेरिका से वापस लौटे युवाओं के मुद्दे पर मोहनलाल बड़ौली ने कहा कि सरकार युवाओं के साथ है, लेकिन भविष्य में जो भी विदेश जाना चाहता है, उसे पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत जाना चाहिए। अवैध तरीके से युवाओं को विदेश भेजने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।