फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MPS will be built in Rai and Liwan with Rs 14.33 crore

Sonipat News: 14.33 करोड़ से राई और लिवान में बनेंगे एमपीएस

Thu, 07 Dec 2023 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 07 Dec 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
MPS will be built in Rai and Liwan with Rs 14.33 crore
चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स कमेटी की बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री मनोहर लाल, कैबिनेट मंत्री ड
सोनीपत। नगर निगम क्षेत्र के गांव राई व लिवान में रहने वाले लोगों को जल्द पानी निकासी की समस्या से राहत मिलेगी। गांव राई में 14 करोड़ 33 लाख रुपये से मेन पंपिंग स्टेशन (एमपीएस) का निर्माण किया जाएगा। साथ ही लिवान में भी पानी निकासी के लिए एमपीएस बनाया जाएगा। इससे पानी निकासी राठधना के पास स्थापित सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट (एसटीपी) में की जाएगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हुई हाई पावर वर्क्स कमेटी की बैठक में निगम के इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। बैठक में कैबिनेट मंत्री डॉ. कमल गुप्ता, मेयर निखिल मदान व निगमायुक्त विश्राम मीणा शामिल रहे।
विज्ञापन

एमपीएस का निर्माण होने से ग्रामीणों की वर्षों पुरानी समस्या को खत्म कराया जाएगा। नगर निगम के गांव राई व लिवान में 10 हजार से अधिक लोगों के सामने पानी निकासी की सबसे बड़ी समस्या है। राई में जोहड़ ओवरफ्लो होने से दूषित पानी गलियों में भरा रहता है। समस्या के समाधान के लिए ग्रामीण लंबे समय से मांग उठाते रहे हैं। बारिश के दिनों में समस्या और भी गंभीर हो जाती है। जोहड़ ओवरफ्लो होने से दूषित पानी राई औद्योगिक क्षेत्र के पास खाली पड़ी जमीन पर छोड़ दिया जाता है। इसमें औद्योगिक क्षेत्र के रास्ते पर पानी भरने से श्रमिकों को भी दूषित पानी से गुजरना पड़ता है। गंदगी से गांव में बीमारी फैलने का अंदेशा रहता है। राई में पानी निकासी का बेहतर प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश के दौरान गांव की गलियों के साथ जीटी रोड पर भी पानी भर जाता है। जिससे वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।
विज्ञापन

मेयर निखिल मदान ने बताया कि गांव राई और लिवान में कुएं बनाकर दूषित और बरसाती पानी को एकत्रित किया जाएगा। जिसे पंप के माध्यम से राठधना सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट तक पहुंचाया जाएगा। पानी का शोधन होने के बाद उसे ड्रेन नं. 6 में छोड़ा जाएगा। राई गांव से लिवान होते हुए राठधना एसटीपी तक 7 किलोमीटर लंबी पाइपलाइन बिछाई जाएगी। निगम आयुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि निगम क्षेत्र में पानी निकासी, पेयजल आपूर्ति के कामों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जा रहा है। दूषित पानी की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम ने कार्रवाई तेज कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों को होगा फायदा
वार्ड-8 से निगम पार्षद पुनीत राई ने कहा कि एमपीएस के निर्माण के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है। हाउस की बैठक में भी एमपीएस निर्माण कराने का प्रस्ताव पास किया जा चुका था। अब इसे लेकर मंजूरी मिल गई है। एमपीएस बनने के बाद गांव राई व लिवान से पानी की निकासी हो सकेगी। जिससे दोनों गांवों में रहने वाले 10 हजार से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को पूरा करा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed