फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MPHW staged a sit-in at the Civil Surgeon's office, demanding that the government fulfill their demands.

Sonipat News: एमपीएचडब्ल्यू ने सिविल सर्जन कार्यालय पर दिया धरना, सरकार से मांगें पूरी करने की उठाई मांग

Fri, 07 Nov 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 07 Nov 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
MPHW staged a sit-in at the Civil Surgeon's office, demanding that the government fulfill their demands.
फोटो 07: सोनीपत में प्रदर्शन करने के बाद सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को मांगपत्र सौंपते एमपीएचडब्
सोनीपत। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में कार्यरत बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मियों (एमपीएचडब्ल्यू) ने अपनी मांगों को लेकर वीरवार को सिविल सर्जन कार्यालय परिसर में धरना दिया। उसके बाद उन्होंने सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना को मुख्यमंत्री नायब सैनी व स्वास्थ्य मंत्री आरती राव के नाम ज्ञापन सौंपकर लंबित मांगों के समाधान की मांग उठाई।
विज्ञापन

एसोसिएशन की प्रदेश अध्यक्ष शर्मिला देवी व राज्य कार्यकारिणी सदस्य बबिता देवी ने बताया कि एनएचएम के नाम पर वर्ष 1998 से महिला एमपीएचडब्ल्यू का शोषण किया जा रहा है। बेटी बचाओ का नारा देने वाली सरकार में बेटियां अपने हकों के लिए आंदोलन का रास्ता चुनने को विवश है।
विज्ञापन

बताया कि उच्च न्यायालय के समान काम समान वेतन के आदेश के बावजूद कर्मचारी कम वेतन पर कार्य करने को मजबूर है। उन्हें नियमित कर्मचारियों की तर्ज पर ड्रेस एलाउंस, यात्रा भत्ता, एमसीएच अलाउंस और सेवानिवृत्ति पर भी कोई सम्मानजनक राशि का प्रावधान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्य महासचिव सहदेव आर्य व जिला सचिव राजकुमार नैय्यर ने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की तो सप्ताह भर में राज्यस्तरीय मीटिंग बुलाकर आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। उसके बाद प्रदेशभर का एमपीएचडब्ल्यू वर्ग आंदोलन की राह पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed