फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MP Satpal Brahmachari took oath of office in Sanskrit in the attire of a monk.

Sonipat News: सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने साधुओं की वेशभूषा में संस्कृत में ली पद की शपथ

Mon, 24 Jun 2024 10:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 24 Jun 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
MP Satpal Brahmachari took oath of office in Sanskrit in the attire of a monk.
सोनीपत। लोकसभा सांसद सतपाल ब्रह्मचारी ने सोमवार को पद की शपथ लेते हुए भारतीय संस्कृति के तहत साधु संतों की परंपरा का ख्याल रखा। उन्होंने संसद में साधुओं की वेशभूषा में संस्कृत भाषा में शपथ ली। हालांकि वह आमतौर पर भी इसी तरह की वेशभूषा में नजर आते हैं। वहीं सांसद सतपाल ब्रह्मचारी का संस्कृत भाषा में शपथ लेना चर्चा का विषय बना है। वह एकमात्र ऐसे सांसद रहे, जिन्होंने संस्कृत भाषा में शपथ ली।
विज्ञापन

संसद में सोमवार को नए सांसदों के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न राजनीतिक दलों के कई सांसदों ने अलग-अलग भाषाओं में सांसद पद की शपथ ली। सोनीपत लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए कांग्रेस के सतपाल ब्रह्मचारी ने पद की शपथ लेते हुए संस्कृत भाषा का प्रयोग किया। सतपाल ब्रह्मचारी हरिद्वार में आश्रम चलाते हैं, जिन्हें कांग्रेस ने भाजपा प्रत्याशी मोहनलाल बड़ौली के सामने मैदान से उतारा था। सतपाल ब्रह्मचारी ने 20 हजार से ज्यादा मतों से जीत दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed