{"_id":"628a663bffaa54476022e65f","slug":"mountaineer-nitish-dahiya-hoisted-the-tricolor-by-scaling-mount-everest","type":"story","status":"publish","title_hn":"जज्बा: पर्वतारोही नीतीश दहिया ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर फहराया तिरंगा, तबीयत भी बिगड़ी लेकिन हौसला नहीं हुआ कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जज्बा: पर्वतारोही नीतीश दहिया ने माउंट एवरेस्ट को फतह कर फहराया तिरंगा, तबीयत भी बिगड़ी लेकिन हौसला नहीं हुआ कम
Sun, 22 May 2022 10:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, खरखौदा, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Sun, 22 May 2022 10:05 PM IST
सार
नीतीश दहिया अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को भी फतह कर चुके हैं। माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान तबीयत भी बिगड़ गई थी।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर तिरंगे के साथ ही दहिया खाप का पोस्टर लिए हुए नितिश दहिया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को सबसे कम उम्र में व पहले भारतीय के रूप में फतह करने के बाद हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मटिंडू के नीतीश दहिया ने दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को भी फतह कर वहां पर तिरंगा फहराया है। इस उपलब्धि से न केवल मटिंडू गांव बल्कि पूरी दहिया खाप खुश है। नीतीश ने तिरंगे के साथ ही दहिया खाप का पोस्टर लेकर माउंट एवरेस्ट पर विजय हासिल की है।
विज्ञापन
पर्वतारोही नीतीश दहिया ने 26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को 4 दिन में 2 बार फतह करते हुए तिरंगा फहराया था। इसके चलते उसका नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस में भी दर्ज किया गया था। जल्द ही नीतीश के घर पर लौटने पर स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान बिगड़ गई थी तबीयत
नितिश दहिया की माउंट एवरेस्ट पर चढ़ाई के दौरान तबीयत भी बिगड़ गई थी। ठंडी हवा के चलते गले में संक्रमण होने के साथ ही गले से खून भी आने लगा था। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती तक करना पड़ा था, लेकिन स्वास्थ्य की परेशानी भी उसके जज्बे को कम नहीं कर सकी और उन्होंने एवरेस्ट की चोटी को फतह कर डाला।
विज्ञापन