फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Motivated students to learn

Sonipat News: विद्यार्थियों को शिक्षा के लिए किया प्रेरित

Sat, 20 Dec 2025 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 20 Dec 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Motivated students to learn
फोटो 05- सोनीपत शहर के निजी विद्यालय में विद्या​​र्थियों को कॉपियां देते रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अ
सोनीपत। शिक्षा के साथ विद्यार्थियों की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने के उद्देश्य से रोटरी क्लब ऑफ सोनीपत अरडेंट ने शहर के निजी विद्यालय में विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, कॉपियां व जूते वितरित कर प्रोत्साहित किया। क्लब के पदाधिकारियों ने विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाते हुए उन्हें शिक्षा के लिए प्रेरित किया। क्लब की ओर से 10 विद्यार्थियों को ट्रैक सूट, 15 को जूते व 50 को 6-6 कॉपियां प्रदान की गईं। क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन पुनीत जग्गा ने बताया कि भविष्य में भी शिक्षा व स्वास्थ्य से जुड़े ऐसे सेवा प्रकल्प जारी रहेंगे। सचिव रोटेरियन अंकुश शर्मा ने बताया कि विद्यार्थियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए निम्न सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम के चेयरमैन राजेश कटारिया, पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन आशु नागपाल, जितेंद्र चावला, शालिनी ने विद्यार्थियों को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed