फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   mother and son death in road accident

मायके से बाइक पर लौट रही महिला व उसके बेटे को गाड़ी ने कुचला, मौत

Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 06:57 PM IST
विज्ञापन
mother and son death in road accident
गांव मल्हा माजरा के पास हादसे में मां-बेटे की मौत के बाद पोस्टमार्टम करवाने पहुंचे परिजन। - फोटो : Sonipat
सोनीपत। गांव मल्हा माजरा के पास सफारी गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। महिला अपने बेटे संग बाइक पर सवार होकर अपने मायके में मां दुर्गा के जागरण में भाग लेकर लौट रही थी। युवक की निजी अस्पताल और महिला की पीजीआई रोहतक में उपचार के दौरान मौत हुई। पुलिस ने युवक के चाचा के बयान पर अज्ञात गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। हादसे में मां-बेटे की मौत से गांव में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन

गांव पलड़ी खुर्द निवासी ममता (42) अपने बेटे सागर (22) के साथ शनिवार सुबह अपने मायके गांव हलालपुर गई थी। शनिवार को उसके मायके में मां दुर्गा का जागरण था। ममता का देवर मुकेश भी अपनी बाइक पर सवार होकर उनके पास पहुंचा था। शनिवार देर शाम सागर अपनी मां ममता के साथ बाइक पर वापस चल दिया। उसका चाचा मुकेश भी दूसरी बाइक पर चल रहा था। जब वह गांव हलालपुर के पास पहुंचे तो एक सफारी गाड़ी ने सागर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में सागर और उसकी मां बुरी तरह से तरह से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक गाड़ी सहित फरार हो गया। मुकेश ने अपने भतीजे और भाभी को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान सागर की मौत हो गई। ममता को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। जहां रविवार दोपहर बाद उसकी भी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले की सूचना पर पहुंची कुंडली थाने की बारोटा चौकी पुलिस ने पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मुकेश के बयान पर अज्ञात सफारी गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

हंसी-खुशी घर से निकले थे मां-बेटा, गांव में मातम पसरा
गांव पलड़ी खुर्द निवासी मां-बेटा शनिवार को हंसी खुशी घर से निकले थे। उन्हें क्या पता था कि अब वे कभी घर ही नहीं पहुंच पाएंगे। हादसे में मां-बेटे की मौत की सूचना जब गांव में पहुंची तो गांव में भी मातम पसर गया। ग्रामीण पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाने में लगे थे। सभी की जुबान पर एक ही बात थी कि एक दिन पहले जहां सभी खुश थे, वहीं अब रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो भाई-बहनों में बढ़ा था युवक
हादसे का शिकार हुआ सागर तीन भाई-बहनों में बड़ा था। उससे छोटी बहन प्रीति और उससे छोटा भाई सावन है। सागर के पिता अशोक दिल्ली एमसीडी में कार्यरत है। मां-बेटे के खोने के बाद से परिजनों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

गाड़ी चालक को तलाश रहे
गाड़ी की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटे की मौत हो गई। युवक की सोनीपत तो उसकी मां की पीजीआई रोहतक में मौत हो गई। शवों का पोस्टमार्टम करवाने के साथ ही गाड़ी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
युद्धवीर सिंह, चौकी प्रभारी बारोटा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed