{"_id":"67d5d4811bf47dccd1077b4e","slug":"mother-and-son-attacked-with-sword-due-to-enmity-sonipat-news-c-197-1-snp1003-133749-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: रंजिशन मां-बेटे पर तलवार से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: रंजिशन मां-बेटे पर तलवार से किया हमला
Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 16 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के प्याऊ मनियारी में मां-बेटे पर तलवार से हमला करने के आरोपी सीसीटीवी में नजर आते हुए। स
सोनीपत। प्याऊ मनियारी में रंजिश के चलते मां-बेटे पर तलवार से हमला किया गया है। साथ ही घर पर पत्थर भी फेंकने के साथ दुकान में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया गया। कुंडली थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
प्याऊ मनियारी निवासी नवीन कुमार ने बताया कि होली के दिन उनके घर के सामने कुछ लोग पड़ोसी संदीप के साथ झगड़ा कर रहे थे। उन्होंने संदीप को बचाने का प्रयास किया था। जिस पर आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। जब उन्होंने बचाव के लिए आवाज लगाई। जिस पर उनके बेटे देव, यश, पड़ोसी संजीव, दीपक, सुरेश पंडित व दीपू ने उनका बचाव किया। इस पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए थे। कुछ देर बार आरोपी सुमित, विक्की तावड़ी, दीपक नरवाल ने अपने साथियों के साथ हमला कर दिया। उनके हाथों में तलवार, फरसा और लोहे का दाव था। आरोपियों ने उन्हें व उनकी मां को चोट मारी। उनके मकान पर भी पत्थर बरसाए। दुकान में खड़ी बाइक को भी तोड़ दिया। आरोपियों ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके जांच आरंभ कर दी है।